}); EMBAR INDIA: यादव - गाँधी भाई भाई | ये मुहावरा सही बैठ रहा है अखिलेश और राहुल के गठबंधन पर | देखें कार्टून वीडियो भी |

Thursday, January 26, 2017

यादव - गाँधी भाई भाई | ये मुहावरा सही बैठ रहा है अखिलेश और राहुल के गठबंधन पर | देखें कार्टून वीडियो भी |

                                                                         source







जैसा की सभी जानते है की उत्तर प्रदेश के चुनाव के मद्देनज़र कांग्रेस और समाजवादी-पार्टी में गठबंधन हो गया है |
ये गठबंधन उस समय हुआ है जब कांग्रेस पिछले दिनों और महीनों में समाजवादी पार्टी को पानी पी-पी कर कोस रही थी | कांग्रेस का 27 साल U.P. बेहाल के नारे वाला कैंपेन काफी प्रचलित भी हो रहा था | पर ये काफी पुरानी कहावत है " मरता, क्या ना करता " |



       उत्तर प्रदेश में 2014 में लोकसभा के परिणाम जो आये थे वो भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जबरदस्त समर्थन वाला था | और नरेन्द्र मोदी के रैलियों में उठने वाली भीड़ से कुछ-कुछ यही प्रतीत होता है की मतदाता का रुझान आज भी मोदी के पक्ष में ही जाने को लालायित है | इसी डर ने धुर-विरोधी कैंपेन चलाने और अपने दम-ख़म का दंभ भरने वाली कांग्रेस समाजवादी पार्टी से गठबंधन करने को लालायित दिखी | #KAAM_BOLTA_HAI कैंपेन चलने वाले अखिलेश यादव के काम की हवा निकलती देख वो बार-बार ये कहते दिखे की कांग्रेस साथ लड़ेंगे तो 300 सीट जीतेंगे | अरे अखिलेश साफ़-साफ़ क्यों नही कहते की काम तो कुछ किया नहीं अब जनता से वोट मिलने की उम्मीद तो है नही काम के ऊपर तो जातिगत और धुर्विकरण की राजनीति ही कर ले | पर यकीन मानिए अखिलेश जी जनता काफी समझदार हो चुकी है वो अब केवल काम करने वालो का ही साथ देती है |