इस पृथ्वी पर प्रकृति की अनगिनत कलाकृतियाँ आपको कई बार आश्चर्यचकित कर देते होंगें | चाहे पहाड़ों की
ऊँचाइयों से निकलने वाली जलधारा ( झरना ) हो अथवा उसी जल धारा से बनी नदियों की निर्मल जलधारा और मनोरम दृश्य हो | इसी तरह धरती पर मौजूद समुद्र और उनके किनारों के दृश्य बेहद लुभावने होते हैं | इन समुद्री किनारों ( बीच ) की आकृति मन को मोहने वाली होती है | आज दुनिया के ऐसे ही कुछ खास बीच की जानकारी आपसे शेयर करेंगे | जो अपने बनावट और प्राकृतिक विशेषताओं के कारण दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं | जिन्हें देखकर कोई भी इनकी ख़ूबसूरती का दीवाना हो जायेगा , प्रकृति के इस सुन्दर रूप की सराहना करने से खुद को नहीं रोक पायेगा |
1. डेजर्ट बीच , ब्राज़ील : बीच का नाम सुनते ही हमारे मन में सबसे पहले एक ही तरह की आकृति मन में उभरती है, वो है तेज़ हवाओं के साथ समुद्र में उठती लहरें जो किनारों से टकराकर वापस लौट रही हैं | लेकिन ब्राज़ील का ये डेजर्ट बीच कल्पनाओं के बिल्कुल उलट एक दम शांत है | दरअसल ये बीच किसी समुद्र के किनारें न होकर उनसे बहूत दूर रेत के मैदानों में बनें खाड़ियों ( लगूज ) में वर्षात के पानी भर जानें से अस्तित्व में आया है | ब्राज़ील के नेशनल पार्कउजुद बीच अपने सफ़ेद रंग के रेत के कारण भी स्थानीय और दुनिया भर से आये सैलानियों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है | ये बीच केवल मई से लेकर सितम्बर महीने में जाने के लिए ही अनुकूल है क्यूंकि इसके अलावा के महीनों में ये बीच पूरा सुखा और वीरान खाड़ी बना रहता है |
2. ग्लोइंग बीच, मालदीव : ये बीच अपने अनोखी खासियत के लिए दुनिया भर में मशहूर है | इसका पानी रात में रौशनी की तरह चमकना किसी अद्भूत दृश्य का अनुभव देता है | हैरान करने वाले इस बीच के पीछे
फायटोप्लेंटन नामक माइक्रो ओर्गानिस्म यानि सूक्ष्म जीव है | जो समुद्री लहरों से बनने वाले तनाव के कारण चमकने लगते हैं | जिसका परिणाम यहाँ आये सैलानियों के लिए एक मस्त रौशनी में नहाये समुद्री किनारे के रूप में होता है | यहाँ आने वाले सैलानी यहाँ के इस अद्भूत दृश्य से अभिभूत होते है और इसके लहरों को बार-बार छूकर मज़ा लेते हैं |
3. ग्लास बीच, कैलिफ़ोर्निया : इस समुद्र के किनारे बिखरे हुए असंख्य रंग-बिरंगे शीशे के टुकड़े ही इसके मुख्या आकर्षण का केंद्र बना हुआ| ये शीशे के टुकड़े बिलकुल चिकने हैं जिस कारण इन पर चलना, बैठना या सोना किसी तरह का तकलीफ देह नहीं होता | ये शीशे चुभते नहीं | इस किनारे का इस तरह का बनने के पीछे एक बहुत रोचक कारण है | बहुत सालों पहले इस किनारों का इस्तेमाल शीशे का कूड़ा फेंकने के लिए किया जाता था | जिसे 1949 में रोक दिया गया | बाद में ये फैले शीशे के कूड़े के ढेर समुद्री लहरों से टकराकर चिकने हो गए | जो आज दुनिया भर के सैलानियों को यहाँ आने के लिए आकर्षित करता है |
देखें वीडियो : महिला के स्तनों की तरह दिखने वाले पौधे का फल |
4. हेडेन बीच, मेक्सिको : ये बीच की बनावट प्याले जैसा है | ये बिलकुल समुद्र किनारे लेकिन समुद्र से बिलकुल अलग ही बना हुआ है | इसे देखकर लोग यही सोचते है आखिर इस तरह ये बीच बना कैसे ? इस बीच के निर्माण के पीछे के कारण बहुत ही हिंसक रहा है | इस जगह पर यहाँ की पहले की सरकारों ने बहुत सारे परमाणू परिक्षण किये जिस कारण ये गड्ढे का निर्माण हो गया | ये बीच अपनी ख़ूबसूरती के लिए दुनिया भर में मशहूर है और मेक्सिको की पहचान भी है | इसे देखकर कोई सोच भी नहीं सकता की इस बीच का निर्मल किसी सैन्य परीक्षणों के फलस्वरूप हुआ है | पुरे रिपोर्ट की वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
वीडियो : यहाँ जवान लड़कियां भी बिना कपड़ों के घूमती हैं | भारत की ये जगह को जाने |
