}); EMBAR INDIA: OMG : आ गया हैं ऐसा कूलर जिसको ना तो पानी की जरुरत पड़ती हैं या ही बिजली की...

Wednesday, May 24, 2017

OMG : आ गया हैं ऐसा कूलर जिसको ना तो पानी की जरुरत पड़ती हैं या ही बिजली की...

                                                                              source







देश में इस दिनों सूरज आग बरसा रहा है | कई हिस्सों में पारा 45-46 डिग्री तक पहुँच गया है | हमारे देश में  एक
बड़ी आबादी है, जिसके पास झुलसाती गर्मी से राहत पाने का कोई उपाय नहीं है क्योंकि उनसब के पास पंखा या कूलर नहीं है  |अगर है भी तो जहाँ यह आबादी रहती है, उन इलाकों में बिजली या तो नही है या फिर उसका भरोसा नहीं है |


लेकिन पड़ोसी देश बांग्लादेश से निकला एक उपाय इस मुश्किल को आसन कर सकता है | यह उपाय है घर को ठंडा करने के लिए एक कूलर | इस सस्ते और उपयोगी कूलर की खास बात यह है कि इसके लिए न तो बिजली जरूरत होती है और ना पानी की | बांग्लादेश की तरह भारत के ग्रामीण इलाको में भी कई लोग टिन की छत वाले घरो में रहते है |गर्मी की दोपहरी में तपती ये छतें, घर को किसी भट्ठी की तरह गर्म कर देती हैं |इको कूलर ऐसे घरो में तापमान को सामान्य कर सकता है |




ये भी देखें :
होश उड़ने वाली खबर, जरुर पढ़ें : कछुए के पेट से निकला कुछ ऐसा देखकर डॉक्टर के भी उड़ गए होश!
एक बार जरुर पढ़ें : रात को लगायें ये पानी और सुबह पायें एकदम गोरी-निखरी त्वचा, जाने पूरा नुश्खा |




इको कूलर और कुछ नहीं एक ग्रिडनुमा व्यवस्था है जो आधी कटी हुई प्लास्टिक की बोतलों से बनता है | इस ग्रिड की खिड़की पर फिट कर दिया जाता है |बोतल के चौड़े हिस्से से घुसने वाली गर्म हवा जब इसके शंकरे हिस्से में पहुचती है तो 'कंप्रेस' हो जाती है और फिर यह दुसरे छोर से बाहर निकलती है तो थर्मोडाईनॅमिक्स के नियमो के मुताबिक हवा थोड़ी ठंडी हो जाती है | यही हवा कमरे में दाखिल हो कर राहत पहुँचाने का काम करती है | बताया जा रहा है की इससे तापमान पांच डिग्री तक घट जाता है |


यह जुगत एडवरटाइजिंग एजेंसी ग्रे बांग्लादेश और ढाका स्थित एक तकनीकी कंपनी ग्रामीण इंटेल सोशल बिजनेस ने विकसित  है | इसके बनने में जो सामग्री लगती है, वह आसानी से मिल जाती है | जिसके चलते इको कूलर गर्मी में राहत पंहुचाने का एक सस्ता और बढ़िया विकल्प साबित हो रहा है |


click here for report video