}); EMBAR INDIA: भारत की एक ऐसी जगह, जहां ना है किसी सरकार का राज और ना ही चलता है यहाँ पैसा !

Sunday, May 21, 2017

भारत की एक ऐसी जगह, जहां ना है किसी सरकार का राज और ना ही चलता है यहाँ पैसा !

                                                                               source






इंसान की जिन्दगी पैसों से चलती है और पैसा सरकारी कार्यालय में बनता है| आजकल रुपये के बिना कोई एक कदम भी नहीं चल पाता
है लेकिन अगर हम आपसे कहें कि एक ऐसी जगह भी है जहां पैसों की कोई जरूरत नहीं तो आप यकीन करेगें ? नहीं ना...इसलिए आज हम आपको ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां ना तो पैसों की जरूरत है और ना सरकार की. और वो जगह हमारे भारत में ही स्थित है जो कि एक ऐसा शहर है यहाँ ना तो धर्म है, ना पैसा है और ना ही कोई सरकार | आप सभी यह सोच रहे होंगे कि भारत में तो शायद ही कोई ऐसा शहर हो लेकिन यह सत्य है और सबसे बड़ी बात यह है कि यह शहर चेन्नई से केवल 150 किलोमीटर दूर है|

इस जगह का नाम 'ऑरोविले' है आपको बता दें कि इस शहर की स्थापना साल 1968 में मीरा अल्फाजों ने की थी | इस जगह को सिटी ऑफ डॉन भी कहा जाता है यानी भोर का शहर | आप सभी को जानकर हैरानी होगी कि इस शहर को बसाने के पीछे सिर्फ एक ही मकसद था कि यहां पर लोग जात-पात, ऊंच-नीच और भेदभाव से दूर रहें | यहां कोई भी इंसान आकर रह सकता है लेकिन शर्त सिर्फ इतनी हैं कि उसे एक सेवक के तौर पर रहना होगा| 


यह एक तरीके की प्रायोगिक टाउनशिप है जो की Viluppuram District तमिलनाडु में स्थित है. अब चलिए जानते हैं, कौन है मीरा अल्फाजों? आपको बता दें कि मीरा अल्फाज़ों श्री अरविंदो स्प्रिचुअल रिट्रीट में 29 मार्च, 1914 को पोन्डिचेरी आई थी और वर्ल्ड वार प्रथम विश्वयुद्ध के बाद वह कुछ समय के लिए जापान चली गई थी | लेकिन साल 1920 में वह वापस से पोंडीचेरी आ गई थी, साल 1924 मैं श्री अरविंदो स्प्रिचुअल संसथान से जुड़ गयी और जनसेवा के कार्य करने लगी | साल 1968 आते आते उन्होंने ऑरोविले की स्थापना करदी| जिसे यूनिवर्सल सिटी का नाम दिया गया जहा कोई भी कही से भी आकर रह सकता है. साल 2015 तक इस शहर का आकार बढ़ता चला गया और इसे कई जगह सराहा भी जा रहा है.


आप इस शहर में करीबन 50 देशों के लोग रहते हैं | इस शहर की आबादी करीब 24000 लोगों की है यहां पर एक मंदिर भी है | हालांकि मंदिर में किसी धर्म से जुड़े भगवान की पूजा नहीं होती यहां सिर्फ लोग आते हैं और योगा करते हैं | इस शहर की यूनेस्को ने भी प्रशंसा की है और आपको यह बात शायद नहीं पता होगी कि यह शहर भारतीय सरकार के द्वारा भी समर्थित है | हम आशा करते है कि ये जानकारी आपके लिए ज्ञान वरदक होगी |

click here for report video