सुपरस्टार गोविंदा ने जिसे पहुंचाया बुलंदियों पर वही बन गया उनकी बर्बादी का कारण बॉलीवुड में यूपी-बिहार
लूटने के इरादे से आए गोविंदा ने अपने बेहतरीन अभिनय से कब पूरे हिंदुस्तान को लूट लिया ये शायद उन्हें भी पता नहीं चला होगा। अपनी प्यारी सी मुस्कान, शानदार अभिनय, और लाजवाब डांस ने गोविंदा को बहुत ही कम समय में बुलंदियों पर पहुंचा दिया। गोविंदा ने वैसे तो कई निर्देशकों के साथ काम किया। लेकिन इस दौरान उनकी और डेविड धवन की जोड़ी बॉलीवुड में राज करनी लगी। डेविड धवन की हर फिल्म में गोविंदा ना हों ये तो हो ही नहीं सकता था |
गोविंदा और डेविड धवन की जोड़ी इतनी हिट हुई की लोगों को इनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहने लगा। लेकिन क्या आपको पता है कि गोविंदा का करियर जब खराब दौर से गुजर रहा था तो इसी निर्देशक ने उनका साथ छोड़ दिया और गोविंदा लगभग रास्ते पर आ गए। बॉलीवुड का सुपरस्टार एक-एक फिल्म के लिए मोहताज हो गया।
एक बार जरुर पढ़ें, होश उड़ा देगा 'बाबा अमरनाथ' का यह सच।
जरुर पढ़ें : बहुत मेहनत के बाद भी हो रहे हैं नाकामयाब, तो जरुर आजमायें ये 5 उपाय , सारी बाधा होगी दूर |
ये निर्देशक कोई और नहीं बल्कि कभी गोविंदा के सबसे करीबी रहे डेविड धवन ही थे। गोविंदा ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म आ गया हीरो के प्रमोशन के दौरान इस बात का खुलासा भी किया। गोविंदा ने कहा, ''मैंने पूरी जिंदगी उनके साथ काम किया, मैंने उनके बुरे दौर में उनका साथ दिया, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। जब मेरा खराब दौर शुरू हुआ तो उन्होंने मुझसे कन्नी काट ली।
"गोविंदा ने आगे बताया कि धवन उनसे बचने लगा और उन्होंने कहा कि अगर किसी फिल्म में कोई छोटा-मोटा रोल होगा तो वो उन्हें बता देंगे। गोविंदा ने आगे कहा, ''मैं अब उनके साथ कभी काम नहीं करूंगा।'' आपको बता दें कि दोनों ने एक साथ 17 फिल्में की थीं।
click here for news video

