}); EMBAR INDIA: कश्मीर के हालांत के बारे में बयान करता ये वायरल वीडियो, आपके होश उड़ा देगा |

Tuesday, May 23, 2017

कश्मीर के हालांत के बारे में बयान करता ये वायरल वीडियो, आपके होश उड़ा देगा |

                                                                          source





वैसे तो हम सब जानते हैं की कश्मीर में पाकिस्तान अपना एजेंडा दशकों से चला रहा है | जिसके परिणामतः
कश्मीर में लगातार अस्थिरता बनी हुई रहती है | हमने आपने जिस कश्मीर को बचपन में किताबों में पढ़ा की धरती पर अगर कहीं स्वर्ग है तो वो कश्मीर है | उसके ठीक उलट वहां लगातार पत्थरबाज़ी, आतंकवाद की घटनाएँ , आये दिन लगने वाला कर्फ्यू | ये सब देख कर मन विचलित हो जाता है |


कश्मीर के असली बासिन्दे कश्मीरी पंडित तो पुरे देश में दर-दर की ठोकर खाने को आज भी मजबूर है ही | अभी तक उसका कोई समाधान नहीं निकाला जा सका है कि कश्मीरी पंडित अपनें घर को वापिस हो पायें | कश्मीर में शांति बहाल ही नहीं हो पा रही | उसके ऊपर से आज कल जो वीडियो कश्मीर के बारे में सोशल मीडिया पर दिखते हैं वो और भी भयानक लगते है देखने में | छोटे-छोटे बच्चे हथियार के साथ आतंकवाद की ट्रेनिंग लेते दिख रहे हैं, हथियारों के साथ फोटो खिंचवा रहे है, आजादी के नारे लगा रहे हैं !




ये भी पढ़ें : बॉलीवुड की 9 ऐसी बेमेल शादिशुदा जोड़ियाँ जिन्हें देख कर आप रह जाएगे दंग !


ये सब देखकर दिल्ली में बैठा बंदा या देश के अन्य किसी प्रदेश में बैठा बंदा यही सोचता है की कश्मीर के सब लोग या ज्यादातर लोगों की सोच ऐसी ही है | तभी तो इतनी अशांति है | लेकिन जब मीडिया और रिपोर्टर्स ओरिजिनल रिपोर्टिंग करते हैं तो राहत महसूस होती है की नहीं कश्मीर के ज्यादातर लोग अपने आपको भारत से ही जोड़कर देखते हैं और शांति चाहते हैं | उन्हें आतंकवाद या पत्थरबाज़ी से कोई लेना देना नहीं है | इसके बाद भी ये अशांत इलाके जो है कश्मीर में वो भी सीमित है लगभग 3 या 4 जिले ही प्रभावित है इस समस्या से |



जरुर पढ़ें : योगी सरकार में पुलिस भी हुई सुपर एक्टिव, कुछ घंटों में ही दिया इतने बड़े काम को अंजाम |


कल ही अमित शाह का कश्मीर समस्या पर बयान आया था की "कश्मीर समस्या केवल वहां के साढ़े तीन जिलों की समस्या है जिसे हम जल्दी ही सुलझा लेंगें | अब एबीपी न्यूज़ चैनल का वो वायरल सच वाला रिपोर्ट देखिये जिसके बाद आप चैन से सोयेंगे की हमारा कश्मीर हमारा ही रहने वाला है | वहां के लोग भी हमारे ही हैं | पूरी रिपोर्ट का वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें