}); EMBAR INDIA: बिहार टॉपर घोटाले पर आधारित कमाल का कार्टून वीडियो | जरुर देखें |

Sunday, June 25, 2017

बिहार टॉपर घोटाले पर आधारित कमाल का कार्टून वीडियो | जरुर देखें |

                                                                        source




बिहार का पिछले साल का टॉपर घोटाला ने बिहार शिक्षा की ऐसी पोल खोली की वहां की सरकार की नींद ही उड़ गयी | छात्रा रूबी की प्रोडिकल साइंस की बात तो याद होगा ही | इस तरह और भी कई स्टूडेंट नकली टॉपर निकले जिनकी गिरफ़्तारी भी हुई और गहन पूछ ताछ भी | मुख्यमंत्री जी पर ही सीधा ऊँगली उठनी शुरू हो गयी | पर अब कर भी क्या सकते हैं मुख्यमंत्री जी | वोट बैंक की खातिर पुरे बिहार में ठेके वाले शिक्षक नियुक्त कर दिए वो भी बिना किसी तरह के क्वालिटी को जांचें |



शिक्षक की नौकरी तो जैसे कुत्ते बिल्ली वाला हाल हो गया है बिहार में | ऐसे ऐसे शिक्षक भर्ती किये गए हैं पिछले सालों में बिहार के स्कूल के छात्रों-छात्राओं को पढ़ाने के लिए, जिन्हें खुद 12 महीनों के नाम की स्पेलिंग नहीं आती | अब जब ऐसे शिक्षक बच्चों को पढ़ाएंगे तो परिणाम कैसे आयेंगे इसका सहज अंदाज़ा लगाया जा सकता है | अब आनन् फानन में मुख्यमंत्री जी ने इस साल कड़ाई  कर दी परीक्षा केन्द्रों पर | और फिर जांचने के स्तर पर | परिणाम क्या हुआ 70 से 80 प्रतिशत बच्चे फ़ैल हो गए |



पर धांधली फिर भी ना रुकी , इस बार भी नकली टॉपर बन ही निकले | इस बार भी स्टूडेंट को गिरफ्तार करके पूछताछ का सिलसिला चल निकला | इसलिए इस वीडियो का नाम रखा गया की  'फ़ैल होने से डर नहीं लगता, टॉप करने से लगता है' | क्यूंकि अब इन नकली टॉपर के चक्कर में असली टॉपर को भी शक के नज़रों से देखा जा रहा है |









ये कार्टून वीडियो भी देखें |

योग दिवस स्पेशल : मोदी जी का नोट-बंदी आसन और सर्जिकल स्ट्राइक आसन


योगी जी का ये कार्टून वीडियो है ज़बरदस्त , कह उठेंगे 'योगी जी वाह' |


उत्तर प्रदेश के देवदास का हाल बेहाल !

इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की परिक्षण नेताओं द्वारा की गई