}); EMBAR INDIA: नोट-बंदी और बजट में नए प्रावधान के परिणामतः हर राज्य पूर्ण बहुमत में जीतेगी भाजपा | बच्चे-बच्चे जान चुके हैं नोट-बंदी के फायदे | देखें वीडियो |

Saturday, February 4, 2017

नोट-बंदी और बजट में नए प्रावधान के परिणामतः हर राज्य पूर्ण बहुमत में जीतेगी भाजपा | बच्चे-बच्चे जान चुके हैं नोट-बंदी के फायदे | देखें वीडियो |

                                                                      source






वैसे तो नोट-बंदी के दिन बीते हुए अभी सिर्फ एक महिना ही हुआ है | और स्तिथि हर जगह सामान्य होती दिखाई दे रही है |
ऐसी कोई घटना या दृश्य पुरे देश में नहीं दिख रहे जैसा की विरोधी बता रहे थे और दुष्प्रचार कर रहे थे की नोट-बंदी से उपजे हालांत अगले छः महीने या साल तक भी लग सकता है सुधरने में | पर जैसा की मोदी जी ने कहा था की उनपर विश्वास रखा जाये, वो इस देश से भ्रष्टाचार मिटा कर ही दम लेंगे | जनता उन पर ये विश्वास कर रही है |




            अभी दो दिन पहले ही एक फरवरी को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बजट में चुनावी चंदे या पार्टी चंदे के ऊपर जो नए कानून प्रस्तावित किये है | उससे जनता का विश्वास मोदी जी पर और बढ़ गया है | नए कानून के अनुसार राजनीतिक पार्टियाँ किसी भी एक स्रोत से नगद चंदा ज्यादा से ज्यादा दो हज़ार रूपये ले सकती है | पहले ये सीमा इससे दस गुना ज्यादा थी | इसके बाद पार्टियों को नियमित हर वर्ष दिसम्बर माह तक अपने सभी तरह की खर्चों और आय की जानकारी आयकर विभाग को देना अनिवार्य कर दिया है | इसके बाद भी मोदी जी और भी उपाय ढूंढ रहें है जिससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगे |




            मोदी जी ने बेनामी संपत्ति कानून के तहत कार्यवाही शुरू कर दी है | लगभग सत्ताशी लोगों को इसके तहत नोटिस भेजा गया है (खबर स्रोत : नवभारत टाइम्स ) | और इसके बाद भी इसके लिए बहुत बड़े स्तर पर सरकार की तरफ से बनाई गयी कई टीमों के द्वारा सर्वे भी चल रहे है | इस सर्वे के आधार पर ही सभी बेनामी संपत्ति कानून के तेहत अपराध दिखने पर पहले नोटिस दिया जायेगा | उसके बाद सही जवाब ना मिलने पर पूछताछ करके उनपर मुकदमा चलाया जायेगा |




             
                इन सब क़दमों को देखकर ही जनता के मन में मोदी जी के लिए अपार विश्वास और समर्थन बढ़ता ही जा रहा है | और हर जगह का बच्चा-बच्चा मोदी जी के समर्थन में नारे लगा रहा है | जैसा की मुज़फ्फरनगर में लिए जा रहे इस जनता के साक्षात्कार में जनता और हर जवान मोदी का समर्थन कर रहा है | इस हिसाब से ही कहा जा सकता  है  की भाजपा हर जगह पूर्ण बहुमत में सरकार बनाने जा रही है |
watch full report video click here