राजस्थान में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के निर्माता- निर्देशक संजय लीला भंसाली के ऊपर ये आरोप लगा की उन्होंने अपने फिल्म में रानी पद्मिनी का गलत चित्रण कर रहें है |
जिस का विरोध करते हुए वहां की जनता आक्रोशित हो गयी | और करनी-सेना नाम के संगठन ने भंसाली और उनकी पूरी टीम जो सूटिंग कर रहे थे उनपर ताबड़-तोड़ हमला कर दिया | करनी सेना ने पुरे यूनिट सहित भंसाली के ऊपर भी लात-घुंशों की बारिश कर दी | जिस कारण उन्हें राजस्थान से सूटिंग रद्द करना पड़ा |
इन सभी बातों के बीच ही वास्तविक इतिहास को व्याख्यित करते हुए एक समय के मेवाड़ राज्य के राज्य-कवि रहे पंडित नरेन्द्र मिश्र जी की कविता को कुमार विश्वास ने सोशल मीडिया में लेकर आये हैं | कुमार विश्वास के स्वर में ये कविता काफी जीवंत और भाव-विभोर करने वाली जान पड़ती है | कुमार विश्वास जी ने बिना नाम लिए भंसाली और इन जैसे सभी लोगों पर टिप्पणी की, कि इन जैसे लोग जो इतिहास को पढ़ते नहीं और समझते नहीं अगर उनके हाथ में, उनके भरोसे ही आप समाज को छोड़ दे तो आपको इस तरह के परिणाम की ही आशा करनी चाहिए | अगर आप चाहते है की समाज अपने भारत के गौरवशाली इतिहास को सही तरीके से जाने तो आपको अपनी जिम्मेदारी लेनी पड़ेगी | अपने आने वाली पीढ़ियों को अपने इतिहास की जानकारी सही रूप में आपको देनी पड़ेगी | आप स्वयं इतिहास को सही रूप में जानने का प्रयास करें | आप अपने घूमने का स्थान अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया न बनाकर , भारत के ही वो स्थान बनाये जहाँ इतिहास की सही जानकारी आपको मिले | अपने तीर्थ में परिवर्तन करने की जरूरत है | तभी समाज सही ज्ञान का वर्धन करेगा |
click here for video
