}); EMBAR INDIA: पीएम मोदी का बड़ा फैसला : एन.एस.जी. जवानों को मिलेगा बुलेट प्रूफ हेलमेट |

Saturday, February 11, 2017

पीएम मोदी का बड़ा फैसला : एन.एस.जी. जवानों को मिलेगा बुलेट प्रूफ हेलमेट |

                                                                           source







आतंकरोधी ऑपरेशन के दौरान एनएसजी जवानों की सुरक्षा एक बड़ा मसला हमेशा रहा है |
इसमें अक्सर जवानों की जान चली जाती है | इसी के मद्देनज़र सुरक्षा जवानों के लिए विशेष डिज़ाइंड बुलेट प्रूफ जैकेटो और बुलेट प्रूफ हेलमेट ही जवानों को पहनना होता है | हालाँकि पिछले सरकारों ने इस पर विशेष ध्यान नहीं दिया गया है जिस कारण जवानों की जान पर ज्यादा खतरा होता था | किन्तु मौजूदा सरकार ने पहले बुलेट प्रूफ जैकेट के आर्डर देकर कमी पूरी की और अब बुलेट प्रूफ हेलमेट की भी कमी जल्दी पूरी की जाएगी | रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर ने कहा : सेना के लिए 1.57 लाख बुलेट प्रूफ हेलमेट का आर्डर दे दिया गया है |






यह हेलमेट गोलीबारी के दौरान जवानों के सिर और आँखों की रक्षा करेंगें | एनएसजी ने बैलेस्टिक हेलमेट को अपने आतंकरोधी दस्ते के साजो-सामान में शामिल कर लिया है | इस हेलमेट का फ्रंट कवर और बेस दोनों 9 एमएम की गोली तक झेल सकते हैं | इसका डिज़ाइन बेहद नजदीक से गोलीबारी होने पर भी यह जवानों का बचाव कर सकता है | गौरतलब है की पिछले साल जनवरी में पठानकोट हमले के दौरान कमांडो राजेश नेगी की आँख में छर्रे लग गए थे, जिससे उन्हें अपनी आँख गंवानी पड़ी थी |







हेलमेट की गुणवत्ता वैश्विक मानकों के अनुसार है और यह पहनने में भी सुविधाजनक है तथा इनमें संचार उपकरणों को भी लगाया जा सकता है | हेलमेट में कोई नट नहीं है और इसका वजन ढाई किलो है | हेलमेट का निर्माण भारत में ही किया जा रहा है | एक हेलमेट की कीमत लगभग साढ़े छह हज़ार रूपये है |