}); EMBAR INDIA: रूस ने माँगा भारत से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन बनाने की टेक्नोलॉजी |

Monday, March 13, 2017

रूस ने माँगा भारत से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन बनाने की टेक्नोलॉजी |

                                                                     source








भारत में चुनावों के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों के इस्तेमाल से रूस इस कदर प्रभावित है की वह अपने
यहाँ 2018 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए इनका इस्तेमाल करना चाहता है |
 यहाँ रूसी दूतावास के शीर्ष अधिकारी ने बताया की हाल में हमारे यहाँ के चुनाव आयोग के अधिकारी भारत आये थे, जिन्होंने यहाँ वोटिंग का सिस्टम देखकर काफी संतोष जाहिर किया | हम भी अपने यहाँ इस सिस्टम को लागू करने के इच्छुक हैं | हम इस बात की तैयारी कर रहे हैं की 2018 में राष्ट्रपति के चुनाव के लिए उन मशीनों का इस्तेमाल किया जा सके | भारत और रूस मिलकर इन मशीनों का उत्पादन करेंगे |
रूस इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों को बनाने के लिए भारत की मदद लेगा | इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों के इस्तेमाल से रूस अपने यहाँ चुनाव में पारदर्शिता लाना चाहते हैं | व्लादिमीर पुतिन 2012 में जब राष्ट्रपति बने थे , उन्हें 62 पर्सेंट के करीब वोट मिले थे | तब रूस में वोटिंग के पारदर्शी न होने को लेकर प्रदर्शन हुए थे | हाल में रूस के चुनाव आयोग के सदस्य भारत आये थे | वे यहाँ उत्तराखंड में हुए विधानसभा चुनाव को देखने गए थे |