ये वीडियो को देखने के बाद जो बात सबसे पहले मेरे मन में आई वो ये की इस दुनिया में किसी चीज़ ( गम या
ख़ुशी ) की कोई सीमा नहीं है | एक बहुत फेमस गाना भी इसी बात पर है यकीन है आप लोगों ने भी इसे कभी न कभी सुना होगा
"दुनिया में कितना गम है, मेरा गम कितना कम है...लोगों का जब गम देखा तब मैं अपना गम भूल गया"'
पर सबको अपनी अपनी तकलीफे ही सबसे बड़ी, या भयानक लगती है | कई लोग तो इन मुसीबतों से लड़ भी नहीं पाते और आत्म हत्या तक कर लेते हैं| कई लोग हमेशा जीवन की समस्याओं को लेकर डिप्रेस्ड रहते है या हमेशा उनके चेहरे का रंग उतरा हुआ रहता है | उन्हें देखकर ऐसा लगता है की शायद वो मुस्कुराना ही भूल गए हो | पर अगर बंदा पॉजिटिव सोच के साथ हर काम करें और दुसरे लोगों को देखकर अपने में जोश और जज्बा पैदा करे तो यकीनन वो हर मुसीबतों का मुकाबला खुद कर सकता है |
यकीन नहीं आता तो ये वीडियो देखिये और कर लीजिये तुलना , कौन ज्यादा मुसीबत झेल रहा है ! पर इसके बाद भी देखिये की ये बंदा मुस्कुरा रहा है | वीडियो अच्छी लगे तो ये पोस्ट जरुर शेयर करें |
video credit : ActorVarunPruthi

