}); EMBAR INDIA: तोंद निकले हुए पुलिस भी है सरपट भागने को मजबूर योगी राज में ! देखे कार्टून वीडियो |

Tuesday, April 4, 2017

तोंद निकले हुए पुलिस भी है सरपट भागने को मजबूर योगी राज में ! देखे कार्टून वीडियो |

                                                                            source







जब से उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आई है , धडाधड फैसले लिए जा रहे हैं | सिर्फ फैसले लिए ही नहीं जा रहे
बल्कि उन पर अमल भी हो रहा है | मात्र कुछ ही दिनों में योगी जी ने अपनी इमेज एक सख्त प्रशाशक की बनायीं है, जो काम कराकर परिणाम देना जानता है | अभी तक योगी जी द्वारा लिए गए सभी फैसलों में अवैध बुचडखानों को बंद करवाना और, उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के सभी थानों में महिलाओं और लड़कियों को सड़कों पर छेड़खानी से बचाने के लिए बनाया गया 'एंटी-रोमियो-स्क्वाड' दस्ता जो बनाया गया है, सबसे ज्यादा चर्चा में है |
पिछली सरकार द्वारा हमेशा ये रोना रोया जाता था की पुलिस बल की संख्या में कमी है जिस कारण महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा व्यवस्था उस स्तर तक नही की जा सकती या सरकार असमर्थ है उसमें | अब वही पुलिस बल पुरे उत्तर प्रदेश में हजारों की संख्या में दिखती है और मनचलों की खैर-खबर लेने में देर नही करती | कहीं मनचलों को उठक-बैठक करायी जा रही है तो कहीं उनको दो-चार झापड़ भी लगाये जा रहे है | पर इन सब के बीच जो पुलिस वाले पहले आराम से थाने में बैठके कुर्सियां तोड़ते थे उनकी सांस फूल रही है | क्यूंकि उन्हें तो इतनी दौड़ लगाने की आदत तो है नहीं | इसी तरह की और कई बातों का कार्टून के रूप में चित्रण आज तक के SO SORRY सीरीज में बखूबी किया गया है |
देखिये और आनंद लीजिये |
                                                              video credit : so sorry