सांप को टीवी पर या तस्वीरों में तो लगभग सभी ने देखा होगा | लेकिन उसके आँखों के सामने आने की बात
कभी नहीं सोची होगी | सांप को अपनी आँखों के सामने देखने की सोच भर से दिल घबरा जाता है | सोचिये अगर सच में सांप आपके घर या बल्कि पलंग पर ही अचानक आ जाये , वो भी कोई छोटा वाला नहीं बल्कि 16 फीट लम्बा सांप ! फिर क्या होगा ?
अब जानिए ऐसी ही एक सच्ची घटना के बारे में जो घटित हुई है एक महिला के साथ ऑस्ट्रेलिया में | इस महिला का नाम है ट्रीना हिबोडोरिया , जो ऑस्ट्रेलिया के क्रुस्लैंड इलाके में रहती है | इस महिला के घर में अचानक 16 फीट लम्बा सांप पाइथन घुस गया | इस सांप का वज़न लगभग 30 किलो था | ये घटना वहां के समय अनुसार सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर घटी |
सांप को देखकर महिला जरा भी घबरायी नहीं बल्कि सबसे पहले उसने सांप पकड़ने वाले टीम को फ़ोन करके घर पर बुलाया | इसके बाद ट्रीना ने पाइथन सांप की तरह-तरह की तस्वीरें ली | महिला ने इस सांप का नाम मौंटी रख भी दिया था | इसके बाद सांप पकड़ने वाले लोगों ने घर पर आकर सांप को पकड़कर ले गए | खबर से जुड़ा वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
पढ़ें : एक रुपए का फटा हुआ पुराना नोट भी आपको बना देगा मालामाल
देखें वीडियो : इस समुद्र के पानी को हाथ लगाते ही रौशनी जल जाती है
