16 की घटना आज भी देश हर नागरिकों के ज़ेहन में है | उस घटना को याद करते ही आज भी पुरे शारीर में
सिहरन सी उठती है | आपको याद होगा कैसे उस समय उस घटना के बाद पूरा देश उबाल मार रहा था | इसीके दबाव में वर्तमान कांग्रेस सरकार ने कई तरह के कानूनों में बदलाव किये थे | यही जनता की मांग थी की रेपिस्ट के खिलाफ एक ऐसा कड़ा कानून बने जिसके बाद कोई भी व्यक्ति रेप की सजा सुनकर या जानकार रेप जैसी घटना करने से पहले लाख बार सोचे | किंतुं आये दिन हो रही रेप की घटनाओं को सुनकर जरा भी नहीं लगता की किसी भी तरह का कानून का भय है इन बलात्कारियों के मन में | ताज़ा मामला हरियाणा के रोहतक और बिहार के कटिहार का है | दोनों ही केस में बलात्कारी ने लड़कियों का बलात्कार के बाद हत्या कर दी है |
हरियाणा के रोहतक में जिस युवती के साथ ये घटना हुई है उसके पोस्टमार्टम से आई रिपोर्ट 16 दिसम्बर में हुई निर्भया की घटना की याद दिलाता है | पहले लड़की के साथ गैंगरेप किया गया और फिर इस घटना में भी युवती के गुप्तांग में कोई नुकीली बड़ी चीज़ घुसाई गयी है जिस कारण उसका एनस फट गया था | लड़की के चेहरे पर बहुत ही बर्बरता के साथ कोई बहुत भरी पत्थर या किसी बड़ी गाडी का पहिया चढ़ा दिया गया है, जिस कारण पुरे चेहरे की हड्डियाँ चूर हो गयी हैं | इस पूरी बर्बरता का आरोप पड़ोस में ही रहने वाले लड़के सुमित के ऊपर लगाया गया है |
बिहार के कटिहार में जो घटना सामने आई है वो मात्र 10 साल की लड़की साथ हुई है, जो अभी छठी में ही पढ़ती है | इसका शव क्षत-विक्षत हालत में खेत में फेका हुआ मिला था | अभी तक कोई गीराफ्तरी नहीं हुई है | मामला अज्ञात नाम से दर्ज की गयी है | पुलिस का कहना है इसकी खोजबीन के लिए एक विशेष टीम का गठन कर दिया गया है जो 24 घंटे के अंदर ही कोई रिजल्ट दे सकती है | देखें पूरी खबर से जुड़ा वीडियो |
click here for video
