}); EMBAR INDIA: बच्चे को नोच-नोच कर खा रहा था कुत्ता और लोग वीडियो बनाने में ही लगे रहे ! कोई नहीं आया बचाने |

Wednesday, May 17, 2017

बच्चे को नोच-नोच कर खा रहा था कुत्ता और लोग वीडियो बनाने में ही लगे रहे ! कोई नहीं आया बचाने |

                                                                      source





कहने को तो ज़माना सोशल मीडिया का आ गया है पर लोगों के मन में सोशल रेस्पोंसिबिलिटी नाम की चीज़
ख़त्म होती जा रही है | लोगों के अन्दर समाज में होने वाली घटनाओं और असामाजिकता के प्रति संवेदनशीलता में लगातार गिरावट आ रही है | अब ये ताज़ा मामला ओडिशा के कोरापुट जिले का है |


जहाँ के एक अस्पताल परिसर में रखे एक नवजात बच्चे के शव को कुत्ता नोच रहा था और लगातार खाए जा रहा था | घटना के उस वक़्त वहां कई लोग मौजूद थे लेकिन सभी लोग केवल वीडियो बनाने में ही दिलचस्पी ले रहे थे | कोई भी आगे बढ़कर उस कुत्ते को वहां से भागने की अपनी जिम्मेदारी नहीं समझा और नाहीं किसी ने अस्पताल प्रशासन को ही सूचित करने की कोशिश की |


बनाये गए वीडियो में से ही किसी वीडियो के सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस के संज्ञान में यह मामला आया है | पुलिस ने मौके पर पहुचने पर देखा वहां से शव गायब था | अस्पताल के अधिकारी इस सम्बन्ध में कोई जानकारी नहीं दे पा रहे और अपना पल्ला झाड रहे थे | उन्होंने कहा, 'यहाँ से कोई मरीज़ या लाश लापता नहीं है |' मामले की जांच हो रही है |


EMBAR INDIA टीम का  व्यू इस मुद्दे पर केवल यही की ऐसे किसी घटना के वक़्त लोगों को मानवता दिखाते हुए आगे बढ़कर एक्शन लेना चाहिए | किन्तु अफ़सोस लोगों में मानवता और संवेदनशीलता पूरी तरह ख़त्म हो चुकी है | लोग केवल उस घटना का वीडियो बनाकर प्रशिद्धि पाने की कोशिश में लगे रहते हैं | अगर वो ये सोच पाए की उनकी जिम्मेदारी आगे बढ़कर मदद करने की भी है तो हमें यकीन है हम एक अच्छे समाज का निर्माण कर पाएंगे |