}); EMBAR INDIA: रजनीकांत ने फैन्स से कहा : युद्ध के लिए तैयार रहें, आखिर किस युद्ध के बारे में बात कर रहे हैं रजनीकांत, जानें |

Saturday, May 20, 2017

रजनीकांत ने फैन्स से कहा : युद्ध के लिए तैयार रहें, आखिर किस युद्ध के बारे में बात कर रहे हैं रजनीकांत, जानें |

                                                                         source




रजनीकांत तमिल फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े स्टार्स में से हैं | बॉलीवुड और वर्ल्ड के हर फ़िल्मी समाज में इनके
नाम का रुतबा है | लेकिन ये फिल्म स्टार और ज्यादा दिन फिल्म बनाना नहीं चाहता बल्कि एक नई पारी की शुरुवात करना चाहता है | दरअसल रजनीकांत राजनीति में ताबड़तोड़ तरीके से घुसने की फ़िराक में हैं | बस सही टाइमिंग का इंतज़ार है | ऐसा अनुमान उनके कुछ बयानों से लगाया जा रहा है | उन्होंने अपने फैन्स से बातचीत के दौरान कहा की युद्ध के लिए तैयार रहें, ये युद्ध है भ्रष्टाचार के खिलाफ | उन्होंने कहा, 'भारत की भ्रष्ट व्यवस्था को सुधारने की जरुरत है |'



रजनीकांत ने एक बयान में कहा, 'डीएमके के वर्किंग प्रेसिडेंट स्टालिन एक काबिल प्रशाशक हैं, अगर उन्हें स्वतंत्र होक काम करने दिया जाये तो वे और बेहतर कर सकते है | रजनीकांत का ये बयान हैरान करने वाला था | इन दिनों मीडिया में लगातार चर्चा का विषय है की रजनीकांत बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं |  रजनीकांत के व्यक्तिगत सम्बन्ध पीएम मोदी से काफी अच्छे हैं | 



रजनीकांत ने अपने आपको पूर्ण रूप तमिलियन कहा, भले ही उनका जन्म कर्णाटक में ही क्यूँ ना हुआ हो | अब ये देखना दिलचस्प होगा की रजनीकांत राजनीति में आने के लिए किस पार्टी को ज्वाइन करते हैं | इस पुरे घटनाक्रम पर और रजनीकांत पर बीजेपी पहले से ही नज़र गडाए हुए है | दरअसल बीजेपी का तमिलनाडु में अब तक किसी तरह का कोई विशेष जनाधार नहीं रहा है | 



बीजेपी सोच रही है अगर रजनीकांत उनकें पाले में आ जाते हैं तो उनकें करोड़ों तमिल फैन्स बीजेपी के वोटर बन सकते हैं जो तमिलनाडु में बीजेपी के लिये काफी फायदेमंद साबित हो सकता  है |