}); EMBAR INDIA: 70 जीबी प्रति सेकंड की स्पीड होगी 2018 में भारत में इन्टरनेट की, इसरो कर रहा ऐसा सैटलाईट निर्माण, पढ़ें खबर |

Saturday, May 20, 2017

70 जीबी प्रति सेकंड की स्पीड होगी 2018 में भारत में इन्टरनेट की, इसरो कर रहा ऐसा सैटलाईट निर्माण, पढ़ें खबर |

                                                                       source 




भारत में अक्सर लोग इन्टरनेट की स्पीड को लेकर खासे परेशान रहते है | आप जब भी मोबाइल पर या कंप्यूटर
पर कोई वेबसाइट ओपन करते हैं तब डाउनलोड स्पीड के कारण ही एक पेज को खुलने मे भी कई-कई सेकंड लग जाते हैं | इस कारण काम के समय में वृद्धि होती है और दिमाग में चिडचिडापन भी आता है | लेकिन इस परेशानी से जल्द ही भारत निजत पा लेगा | दरअसल इसरो भारत में संचार की ताक़त बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है | इसी के मद्देनज़र अगले वर्ष दिसम्बर तक इसरो तीन सैटलाईट अन्तरिक्ष में लांच करेगा | जिनके नाम क्रमशः जीसैट - 11, 19, और 20 है |


इनमें जीसैट 19 अगले महीने की 5 तारीख को लांच करने की योजना है | इसे अब तक की सबसे पावरफुल मार्क-3 की मदद से लांच किया जायेगा | इसके लांच के बाद डाटा अपीड 4 जीबी प्रति सेकंड तक हो जाएगी |


 जीसैट 11 अगले वर्ष जनवरी और जीसैट 20 को अगले साल के आखिर में दिसम्बर में लांच की योजना है | जीसैट 11 के लांच के बाद इन्टरनेट की स्पीड 14 जीबी प्रति सेकंड और जीसैट 20 के लांच के बाद इन्टरनेट की स्पीड 70 जीबी प्रति सेकंड की हो जाएगी | इन सभी सैटलाईट में भारत में विकसित क्रायोजेनिक तकनीक का इस्तेमाल होगा |


इन सैटलाईट के लांच के बाद भारत में टीवी और इन्टरनेट को केबल और डिश से छुटकारा मिल जायेगा | सभी तरह के सिग्नल सिर्फ एक दोंगले की मदद से हासिल किया जा सकेगा | सबसे बड़ी बात इसके बाद भारत संचार के मामले में किसी भी देश निर्भर ना होकर पूरी तरह आत्मनिर्भर हो जायेगा |