}); EMBAR INDIA: योगी सरकार में पुलिस भी हुई सुपर एक्टिव, कुछ घंटों में ही दिया इतने बड़े काम को अंजाम | पढ़ें पूरी खबर |

Saturday, May 20, 2017

योगी सरकार में पुलिस भी हुई सुपर एक्टिव, कुछ घंटों में ही दिया इतने बड़े काम को अंजाम | पढ़ें पूरी खबर |

                                                                           source 






जब से योगी सरकार उत्तर प्रदेश में आई है अपने दनादन फाइलों के बल पर मीडिया में लगातार सुर्खियाँ बटोर
रही है | योगी सरकार के कई सख्त फैसलों का असर अलग अलग कई विभागों पर दिखने लगा है |


योगी सरकार ने सभी प्रशाशनिक ऑफिसर्स को सख्त हिदायत दी थी की अब पहले वाला हाल नहीं चलेगा | ना गुंडे बर्दाश किये जायेंगे ना उनके संरक्षकों को बख्शा जायेगा | अब गुंडे तो तुरंत सुधरने वाले नहीं तो अपराध तो हो ही रहा है | किन्तु अब संरक्षण देने वाले मंत्री और नेता नहीं बचे | योगी सरकार इस पर सख्त तेवर किये हुए है | उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की इसी मुस्तैदी का असर पुलिस प्रशाशन में कल ही देखने को मिला | तभी तो इतना बड़ा किडनैपिंग केस मात्र 4 घंटें में सुलझा लिया गया | गौरतलब है की फिरोजाबाद में एफएफ ग्रुप के मालिक संजय मित्तल का दिन दहाड़े अपहरण हो गया | वे थाना उत्तर के पॉश  कॉलोनी गणेश नगर में रहते हैं |


 उनकी फैक्ट्री ढोलपुरा रोड पर है | वे शुक्रवार को 12 बजे अपनी इनोवा कार में फैक्ट्री जा रहे थे | बीच रस्ते ही राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित भीड़ वाले  चौराहे पर पल्सर सवार तीन लोगों ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार  के कार रोक दी | संजय मित्तल कुछ समझ पाते इससे पहले ही बदमाशों ने कार ड्राईवर बबलू के कनपटी पर तमंचा रख उसे सीट से हटा दिया | इसके बाद अपहरनकर्ता कार को टूंडला की ओर ले जाने लगा | बदमाशों की पल्सर वही गिरी रही | दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी |


कई थानों के फाॅर्स मौके पर पहुँच कर काम में लग गयी | एसपी सिटी संजीव कुमार वाजपेयी ने बताया कि वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी कर उनका पीछा करने लगे | घटना के कुछ घंटों के बाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद उद्योगपति संजय मित्तल और उनके ड्राईवर को सकुशल छुड़ा लिया | पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और पूछताछ कर रही है | उसके बाकि साथी भागने में कामयाब रहे | आरोपी के कब्ज़े से एक पिस्टल मिली है, और आगरा का रहने वाला है |