जब से फिल्म बाहुबली 2 रिलीज़ हुई है , तब से ही कोई न कोई नए कीर्तिमान रोज खड़े कर रही है |
सबसे पहले इसने दुनिया भर में एक साथ सबसे ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज़ होने वाले भारतीय फिल्म का कीर्तिमान स्थापित किया |
फिर इसने अपने पहले दिन ही ओवरसीज 200 करोड़ का कलेक्शन का रिकॉर्ड बनाया | इस तरह नित नए रिकॉर्ड बनाती जा रही है | बाहुबली 2 फिल्म ने 1500 करोड़ की अधिकृत कमाई लगभग अपने रिलीज़ के 21 दिनों में कर ली है | ये कलेक्शन किसी भारतीय फिल्म के टोटल कलेक्शन से बहुत ज्यादा है | और अभी बाहुबली 2 मूवी कई सारे थिएटर में चल ही रही हैं | शायद ये आंकड़ा 2000 करोड़ या 3000 भी हो जाये | पर इसकी अभी तक के हुए कलेक्शन से ही पुरे बॉलीवुड को सोचने पर मजबूर कर दिया है |
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े-बड़े डायरेक्टर और प्रोडूसर ये सोचने पर मजबूर हो रहे हैं की क्या किसी भारतीय फिल्म का दुनिया भर में इतना ज्यादा कलेक्शन का भी स्कोप है | हो सकता है आने वाले दिनों में और अच्छी फ़िल्में इंडस्ट्री में तैयार हो जो बाहुबली 2 ही नहीं बल्कि हॉलीवुड की बेहतरीन मूवीज को भी टक्कर दे | हम एक भारतीय होने के नाते ऐसी ही आशा करते है |
बाहुबली 2 के जोरदार कलेक्शन की आंधी को बयान करता ये वीडियो आपको जरुर देखना चाहिए |
