}); EMBAR INDIA: अपनाए ये तीन उन्नति वर्धक उपाय और दूर रहे पैसो की किल्लत से |

Monday, May 22, 2017

अपनाए ये तीन उन्नति वर्धक उपाय और दूर रहे पैसो की किल्लत से |

                                                                      source





अगर आप पैसो की किल्लत से जूझ रहे है और बहुत मेहनत के बाद भी अगर आपके हाथो में पैसे नही होते,
तो इसके लिए कुछ भी करने की जरूरत नहीं है | आपको बस ये तीनमहत्त्वपूर्ण चीजों को अपने घर में रखना है | उसके बाद देखिये आपके पास पैसे ही पैसे होंगे | दरअसल वास्तुदोष घर की उन्नति को रोक देता है | वास्तुदोष के कारण ही घर में पैसो की किल्लत बनी रहती है | इसलिए आपको घर के वास्तुदोषो को दूर रखने और घर में सुख समृद्धि लाने के लिए ये तीन चीजो को घर में खासतौर पर रखना होगा | 
1. स्वास्तिक चिन्ह- हिन्दू धर्म के अनुसार, स्वास्तिक चिन्ह को बहुत ही शुभ माना जाता है | घर में स्वास्तिक चिन्ह बनाने से नकारात्मक उर्जा का प्रवेश नहीं होता है और घर में सुख समृद्धि का वास होता है | अगर आप पैसो की किल्लत से जूझ रहे है तो घर के द्वार पर स्वास्तिक चिन्ह जरुर बनवाए, साथ ही तिजोरी और घर के मंदिर में स्वास्तिक चिन्ह जरुर बनवाए |
2. घर में कलश- कहा जाता है कि घर में कलश रखने से सुख-समृद्धि और खुशियों का संचार होता है | घर में वास्तुदोष की स्थिति में कलश को मंदिर में स्थापित करना चाहिए | याद रखें कि ये कलश मिट्टी के होने चाहिए | घर के मंदिर और मुख्य द्वार पर मिट्टी के पात्र में जल, आम का पल्लव और नारियल रखना चाहिए |मिट्टी के पात्र पर स्वास्तिक का चिन्ह भी बनाना चाहिए | ऐसा करने से वास्तुदोष खत्म हो जाते है और घर में खुशहाली आती है |

3. ओम  चिन्ह- घर में वास्तुदोष समाप्त करना हो या फिर घर में खुशहाली लानी हो, इसका एक मात्र उपाय है घर में ओम चिन्ह का होना |घर में ओम चिन्ह होने से बुरी शक्तियां प्रवेश नहीं कर पाती हैं और घर में सुख-समृद्धि का उत्सर्जन होता है | ओम चिन्ह से न सिर्फ वास्तुदोष समाप्त होता है बल्कि घर में पैसो के आने का रास्ता भी खुलता है | अगर आप अब तक आर्थिक तंगी और घर में सुख-शांति की समस्या से जूझ रहे है तो इन तीनो चीजों को घर में एक बार जरुर अपना कर देखे, आपको खुद बदलाव दिखने लगेगा |