}); EMBAR INDIA: अगर आपका जन्म जून महीने में हुआ है तो ये उपाय आपके लिए चमत्कारी होगा |

Monday, June 5, 2017

अगर आपका जन्म जून महीने में हुआ है तो ये उपाय आपके लिए चमत्कारी होगा |

                                                                            source

मित्रों जून महीने की शुरुवात हो चुकी है , आज हम इस महीने में जन्म लेने वालें लोगों के स्वभाव, लव-लाइफ,
लाइफ, के बारे में जानेंगे | अंत में जानेंगे जून माह में जन्में लोगों के लिए उपाय जिसको अपनाना इन सभी लोगों के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है |




सबसे पहले हम कुछ बात बताते चले |  किसी भी वर्ष के जून महीने में जन्म लेने वाले लोगों का लकी कलर ऑरेंज , मेंजेंटा, येलो होता है | लकी नंबर 4, 6, 9 होता है | लकी डे ट्यूसडे, फ्राइडे और सैटरडे होता है | और लकी स्टोन होता है रूबी | 

किसी भी वर्ष जून माह में जन्म लेने वाले लोगों का स्वभाव : एस्ट्रोलॉजी कहती है की आप स्वभाव से थोड़े जिद्दी और जुनूनी होंगें | आप अपनी कमियों को कभी दूसरों के सामने नहीं रखते है | आप अपनी खूबियों को दुसरों के सामने इस स्टाइल से रखते हैं कि सामने वाला आपका दीवाना हो जाता है | आप अपनी बात पर अड़े रहने वाले और सच के लिए मर-मिटने वाले होतें हैं | आप कई बार जिद और रूखे स्वभाव के कारण अपना ही नुक्सान कर बैठते हैं और बाद में पछताते हैं लेकिन दुसरे व्यक्तियों को नहीं जताते | आपमें शाशन करने की प्रवृति इतनी प्रबल होती है की आप जहाँ भी नौकरी करेंगें वहां बॉस बनकर ही करना चाहेंगे |  आपको अगर कहीं किसी के अधीन काम करना भी पड़े तो आपकी अपने बॉस से तभी तक बनेगी जब तक बॉस आपका कहना माने वरना बॉस से अनबन होते देर नहीं लगेगी |  यही कारण है की जून माह में जन्मे युवा अधिकतर अपना व्यापर करना पसंद करते हैं | आप मानसिक रूप से बहुत एक्टिव होते हैं, हर बात के दोनों पहलु देखते हैं | आपको बातें करना बहुत पसंद हैं और आपको बातें करना भी बखूबी आता है |  




आप दिमाग से काफी शार्प होते हैं | जो काम आप नहीं करना चाहते हैं या आपसे नहीं होता वो काम आप अपनी वाणी के बल पर किसी और से बखूबी करवा लेते हैं |  जून में जन्में ज्यादातर लोग सीधे या भोले दिखाई देते हैं , पर वास्तव में नहीं होते | आप अपनी पूरी लाइफ दिमाग से जीतें हैं दिल से नहीं |  आपके भीतर कई तरह के आर्ट छिपे होते हैं,  व्यंजन बनाने और खिलने का आपको विशेष शौख होता है |  आप बचत का महत्व अच्छे से जानते हैं | कोई आपको कंजूस समझे तो समझता रहे इसकी आपको कोई परवाह नहीं होती | आप अपने सच के कारण जाने जाते हैं. ये बात अच्छी या बुरी कुछ भी हो सकती है |  आपके भीतर अपनें संघर्षों को लेकर इतना गुस्सा रहता है कि जिन्हें आप दोषी मान ले फिर उन्हें कभी माफ़ नहीं करते |




जून में जन्म लेने वालें लोगों का करियर :  आप अपने करियर के बारे में सोचते तो बहुत हैं पर उन्हें पूरा करने में अक्सर पीछे रह जाते हैं |  आपको अपनी लाइफ में नाम, शोहरत, पैसा की कोई कमी नहीं रहती, आपको सेल्फ मेड पर्सन कहना भी गलत नहीं होगा |  जून माह में जन्मे युवा कुशल अधिकारी, पेंटर, काउंसलर, मेनेजर, टीचर, बिजनेसमैन या डॉक्टर की फील्ड में सफल होते हैं |  पॉलिटिक्स के लिए यदि आपके सितारे थोडा भी साथ दे तो आप छा जाने की काबिलियत रखते हैं |  आप अपने विचार कभी भी दुसरे व्यक्तियों से शेयर नहीं करते | अपने सभी कार्य चुपचाप करते हैं | अपने काम की किसी को खबर तक नहीं पड़ने देते , आपका यही गुण कामयाबी की राह तक ले जाता है |



जून माह में जन्म लेने वालें लोगों की लव लाइफ : आप प्यार को लेकर तो काफी सीरियस होते ही हैं , इसके साथ साथ आप रोमांस के मामले में नंबर 1 होतें हैं |  आप प्यार का इज़हार थोड़े देर से ही करते हैं |  आप रिश्तों में काफी भरोषा रखते हैं इसीलिए आप प्यार के रूप में केवल एक साथी को ही चुनते हैं, और उसे ही जीवनसाथी बनाना चाहते हैं |


जून में जन्में युवा को सलाह दी जाती है की अपने जिद्दी स्वभाव में थोडा कंट्रोल रखें और अपनी मासूमियत को बनायें रखें | उम्मीद है ये जानकारी आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा |