}); EMBAR INDIA: विराट कोहली ने दिखाया बड़ा दिल, लोगों की भलाई के लिए मार दिया करोडो की कमाई को लात |

Tuesday, June 6, 2017

विराट कोहली ने दिखाया बड़ा दिल, लोगों की भलाई के लिए मार दिया करोडो की कमाई को लात |


                                                                              source




जैसा की हम कई सालों से ये बात लगातार जानते हैं और सुनते भी आये हैं की जितने भी कोला कंपनी के ठन्ड
पेय पदार्थ हैं सब हानिकारक हैं | लेकिन फिर भी बड़े-बड़े स्टार के इनसे जुड़े होने और इन कम्पनीज की बड़े स्तर की मार्केटिंग के कारण पुरे बाज़ार पर ये छाई हुई रहती हैं | अगर आप गर्मियों में किसी दुकान पर कोई ठंडा पेय खरीदने जाएँ तो सबसे ज्यादा विकल्प आपको इन कोला कंपनियों का ही मिलेगा | इसी कारण आप उस समय सब कुछ याद नहीं रख पाते और आराम से ये ड्रिंक पी लेते हैं |



अक्सर लोगों से ये भी सुना जाता है अगर ये प्रोडक्ट इतने ख़राब ही हैं तो ये बड़े-बड़े बॉलीवुड स्टार, क्रिकेटर इनसे क्यूँ जुड़ते हैं | वजह साफ़ है वो है इनको इन कंपनी से मिलने वाला करोड़ों रुपया | अब जिसका बड़ा दिल हो इन पैसों को छोड़ने का वही तो छोड़ पायेगा |



अब ये बड़ा दिल दिखाया है विराट कोहली ने | उनहोंने कोला कंपनी के लिए प्रचार करने से खुद को अलग कर लिया है |  दरअसल शक्कर और कार्बोनेटेट पे पदार्थों से स्वस्थ्य पर बढ़ते खतरों की चर्चा के बीच विराट ने ये फैसला लिया है |  विरत पिछले 6 साल से पेप्सी से जुड़े रहे हैं | कॉन्ट्रैक्ट ख़त्म होने के बाद पेप्सी उनसे कॉन्ट्रैक्ट आगे बढ़ाना चाहती थी | इंग्लैंड में चैंपियंस ट्राफी खेल रहे विराट ने एक न्यूज़ चैनल से कहा कि, 'जब मैंने अपना फिटनेस टर्नअराउंड शुरू किया , तो शुरुवाती दिनों में यह मेरे लिए लाइफस्टाइल से बड़ी बात थी | लेकिन जब इससे कुछ हटकर होता है, तो मैं उसका भागिदार नहीं बनना चाहूँगा | इससे पहले मैनें जिन चीजों को अपनाया , मैं नाम नहीं लेना चाहूँगा, लेकिन अब मुझे लगता है की अब उनसे खुद को जुड़ा नहीं पाता हूँ | अगर मैं इन्हें खुद खा-पी नहीं सकता तो, सिर्फ कमाई के लिए लोगों को कैसे इन्हें खाने पिने के लिए कह सकता हूँ |



आपको बता दे की विराट अभी फिलहाल 18 बड़े ब्रांड के ब्रांड अम्बेसडर हैं | जिनमे मुख्य हैं MRF टायर्स, टीसोट वाचेज, प्यूमा स्पोर्ट्स गियर, कोलगेट ओरल केयर, ऑडी कार्स, सेमसनाईट लगेज |  खबर से जुड़ा वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें 



जरूर देखें : क्रिकेट के इतिहास की सबसे चौकानेवाली घटनाये, जानकर  आप हो जायेगे हैरान !