आपके साथ भी ऐसा होता होगा की उस समय तो वो पढ़ा हुआ याद रहता है पर कुछ समय बाद आप सब भूल जाते हैं | यह आज कल एक आम समस्या है | बहुत मेहनत के बाद भी पढ़ा हुआ याद नहीं रख पाते इसीलिए आज हम आपको बताने वाले हैं ऐसे उपाय जिससे याद किये गए लेसन आपको लम्बे समय तक याद रख सकेंगे |
1. लिखकर याद करें : जी हाँ यह याद करने का सबसे अच्छा तरीका है , पढ़ते हुए बीच बीच में बार बार ऐसा होता है कि आप इधर-उधर देखते हैं, इस कारण आप जो पढ़ रहे होते हैं वो भूल जाते हैं | पर लिखते हुए पढने से याद करने में बहुत आसानी मिलती है | आप एक-एक चीज़ को समझते हुए लिखते हैं , जो कि आपको अच्छे से याद रहता है | लिखते हुए आप चीजों को अच्छे से रिकॉर्ड कर उनके बारे में सोच सकते हैं | जिससे लिखा हुआ आपको लम्बे समय तक याद रहता है |
2 तनाव से दूर रहें : इस बात को हमेशा याद रखें कि कभी भी ज्यादा तनाव में पढाई नहीं करनी चाहिए , जब तक आप अपने शरीर को आराम नहीं देंगे, तब तक आप अच्छे से पढाई नहीं कर पायेंगें | अगर आप पढने बैठ भी गए तो आपका पढ़ा हुआ याद नहीं रख पाएंगे | जब भी आप पढाई करने बैठे तो आपको किसी भी प्रकार का तनाव या आलस नहीं होना चाहिए | हमेश पुरे रिलैक्स होकर बैठे, आपके दिमाग में किसी प्रकार का दबाव नहीं होना चाहिए, और पुरे एन्जॉय के साथ पढ़ें | इससे आपको जल्दी भी याद होगा और पढ़ा हुआ लम्बे समय तक याद रहेगा |
3. किसी दुसरे व्यक्ति को पढाये : अक्सर आपने ध्यान दिया होगा की जब आप क्लास में बैठते हैं , तो टीचर्स कैसे आपको पूरा लेसन बिना देखे पढ़ा देते हैं | जब आप कोई पढ़ी हुई चीज़ किसी और को पढ़ाते या समझाते हैं तो वो बहुत आपके दिमाग में बैठ जाती है, और लम्बे समय तक आपको याद रहती है | इसीलिए जब भी कोई चीज़ आपको याद नहीं हो रही हो , तो आप एक बार उसे पढ़कर किसी दुसरे व्यक्ति को समझाएं , जिससे वो चीज़ आपको जल्दी याद हो जाएगी और हमेशा के लिए याद रहेगी |
4. सेल्फ टेस्ट ले : खुद से ज्यादा हमें और कोई नहीं जानता | सेल्फ टेस्ट एक बहुत अच्छा तरीका है ये पता करने कि आपको कितना याद है और कितना नही | जब भी आपकी पढाई पूरी हो जाये तब ही एक बार स्वयं का टेस्ट जरुर ले | जिससे आपको यह पता चल जायेगा कि आपने जितना पढ़ा है उसमे कितना याद हो पाया | इसके बाद जो चीजें आपको याद नहीं हुई पता चले उसका अच्छे से नोट्स बनाकर उन्हें अच्छे से समझकर याद करें |
5. व्यायाम भी है जरुरी : व्यायाम पढाई में ध्यान लगाने का और पढ़ा हुआ लम्बे समय तक याद रखने का सबसे अच्छा तरीका है | रोज सुबह उठकर मैडिटेशन करें और कुछ ऐसे व्यायाम करें जो आपके मन को शांत करते हैं | इससे आपका दिमाग सिर्फ पढाई पर ही केन्द्रित रहेगा | मैडिटेशन आपकी पढाई में और पढ़ा हुआ लम्बे समय तक याद रखने में बहुत मदद करता है | अगर आपका शरीर स्वस्थ रहेगा तो आपका मन भी स्वस्थ रहेगा और आप अच्छे से पढाई कर पाएंगे |
6. पढाई के बीच में ब्रेक जरुर ले : हमेश ध्यान रखें की जब भी आप पढाई करने बैठते हैं, तो लगातार बैठने के बाद 40-50 मिनट के बीच एक ब्रेक जरुर ले | इससे आपका दिमाग थोडा फ्री हो जाता है | साथ ही थोडा आराम मिल जाता है और आप उसके बाद जो पढाई करेंगे , आपको अच्छे से समझ आती है | और एक बात का ध्यान रखें , कभी पढाई के बीच में या पढाई करते हुए टीवी न देखें | इससे आप सभी पढ़ा हुआ भूल सकते हैं |
7. शांत वातावरण में पढ़ें : आप पढाई करने के लिए ऐसी जगह का चयन करें जहाँ पर ज्यादा शोरगुल ना हो | वहां पर आपका पूरा ध्यान अपनी पढाई में रहेगा और आपका ध्यान भटकेगा भी नहीं | पढाई करते समय टीवी, मोबाइल , कंप्यूटर से दूर ही रहें | इन चीजों से आप डिस्टर्ब होते रहतें हैं जिससे आप पढ़ा हुआ याद नहीं रख पाते |
ये भी पढ़ें :
10 दिन अगर करी-पत्ता खा लिया, तो कुछ ऐसा हो जायेगा कि आपके होश उड़ जायेंगे
मोदीजी इतनी विदेश यात्रा के बावजूद कभी बीमार नही पड़े | जानिए क्या है उनकी सेहत का राज????
लाख कोशिशों के बाद भी नहीं जाग पाते सुबह जल्दी तो अपनाएं ये आसान उपाय, मिलेंगे चमत्कारी फायदे !
अगर आप भी बिना मलाई वाला दूध पीते हैं तो ये जानकारी जरुर पढ़ लें, नहीं तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम |
ये भी पढ़ें :
10 दिन अगर करी-पत्ता खा लिया, तो कुछ ऐसा हो जायेगा कि आपके होश उड़ जायेंगे
मोदीजी इतनी विदेश यात्रा के बावजूद कभी बीमार नही पड़े | जानिए क्या है उनकी सेहत का राज????
लाख कोशिशों के बाद भी नहीं जाग पाते सुबह जल्दी तो अपनाएं ये आसान उपाय, मिलेंगे चमत्कारी फायदे !
अगर आप भी बिना मलाई वाला दूध पीते हैं तो ये जानकारी जरुर पढ़ लें, नहीं तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम |
