}); EMBAR INDIA: ये जानकर आप चौक जायेगे कि आखिर सलमान खान ने पहली बार कब और क्यों हुए थे शर्टलेस

Wednesday, June 7, 2017

ये जानकर आप चौक जायेगे कि आखिर सलमान खान ने पहली बार कब और क्यों हुए थे शर्टलेस

                                                                        source

सुपरस्टार सलमान खान ने फिल्मों में शर्टलेस होने का ट्रेंड शुरू किया है | हाल ही में उन्होंने पहली बार एक
रियल्टी शो पर शर्टलेस होने की वजह के साझा की |  ये तो सभी जानते हैं कि सुपरस्टार सलमान खान ने शर्टलेस ट्रेंड इजात किया है | सबसे पहले उन्हें 1998 में आई फिल्म 'प्यार कियो तो डरना क्या' में बिना शर्ट के दर्शकों ने देखा था |
19 साल पहले रिलीज हुए फिल्म के गाने आ ओ जाने जाना... में जब गिटार बजाते हुए, सलमान शर्टलेस अवतार में दिखे तो फैन्स को उनका यह लुक बेहद भाया | इसके बाद लगभग हर फिल्म में सलमान ने ऑडियंस की पसंद को ध्यान में रखते हुए शर्ट उतारी | वैसे, आपको जानकर हैरानी होगी कि पर्दे पर शर्ट उतारने के पीछे भी एक दिलचस्प कहानी है |

MUST READ : सलमान खान ने लॉन्च की नई इलेक्ट्रिक साइकिल, ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं होगी

हाल ही में सलमान खान भाई सोहेल खान के साथ सिंगिंग रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा लिटिल चैम्प्स' में पहुंचे | यहां उन्होंने सोहेल खान के डायरेक्शन में बनी सुपरहिट फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' से जुड़ी बातें शेयर की | सलमान ने यहां बताया कि किसी ट्रेंड को सेट करने के लिए उन्होंने पहली बार शर्ट नहीं उतारी थी बल्कि मजबूरी में उन्हें ऐसा करना पड़ा था |

MUST WATCH ! वीडियो देखकर हर मुसीबत से लड़ने की हिम्मत आपमें आ जाएगी |
सलमान ने यहां बताया कि इस गाने की शूटिंग मड आईलैंड में हो रही थी | डिजाइनर ने शूट के लिए सलमान को जो शर्ट दी, वह इतनी टाइट थी कि उसके बटन तक नहीं लग पा रहे थे | इसी बीच डिजाइनर नई शर्ट लेने गए | उन्हें वापस लौटने में लगभग 4 घंटे का वक्त लगने वाला था | मई का महीना था और सेट पर गर्मी बढ़ती जा रही थी |
ऐसे में सलमान ने फिल्म के डायरेक्टर और भाई सोहेल खान से कहा कि वह बिना शर्ट के शूटिंग करने को तैयार हैं | पहले सोहेल को उनकी बातों पर यकीन नहीं हुआ, सोहेल ने दोबारा उनसे पूछा कि क्या वे शर्टलेस होकर शूटिंग करेंगे? सलमान की हामी भरने के बाद उन्होंने गाना शूट किया |

MUST WATCH VIDEO ! इंसानियत आज भी जिंदा है ! जिसका जिंदा ज़मीर है वही अमीर है | (Social Experiment)!

कहना गलत नहीं होगा कि मजबूरी में आकर सलमान ने बिना शर्ट के शूटिंग की थी | फैन्स को उनका अंदाज इतना भाया कि यह सलमान खान का सबसे पॉपुलर ट्रेंड बन गया | बता दें, 'प्यार किया तो डरना क्या' में सलमान खान की जोड़ी काजोल के साथ जमी थी | फिल्म में अरबाज खान ने काजोल के भाई और धर्मेंद्र ने उनके चाचा का किरदार निभाया था | 
बता दें, सलमान इन दिनों दो फिल्मों 'ट्यूबलाइट' और 'टाइगर जिंदा है' में बिजी हैं | वे कैटरीना कैफ के साथ 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग कर रहे हैं | साथ ही साथ सोहेल खान के साथ ईद के मौके पर रिलीज होने वाली फिल्म 'ट्यूबलाइट' के प्रमोशन में भी व्यस्त हैं |


विडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें