}); EMBAR INDIA: जाने भारत के उन 6 घातक हथियारों के बारे में जिनसे काँपता है चीन, जानकर सीना 56 इंच का हो जायेगा |

Wednesday, July 12, 2017

जाने भारत के उन 6 घातक हथियारों के बारे में जिनसे काँपता है चीन, जानकर सीना 56 इंच का हो जायेगा |

 

                                                                   source


इस समय पूरी दुनिया में कुल 15,493 परमाणु बम हैं, जो 13,000 किलोमीटर से लेकर 15,000 किलोमीटर की दूरी तक मार कर सकते हैं |  जानकारों की माने तो इनमें से आधे परमाणु बम भी इस्तेमाल हुए तो पृथ्वी पर से सम्पूर्ण मानव जाति का खत्म हो जायेगा | इस वक़्त रूस के पास 7,300 परमाणु बम ( एटम बम ), अमेरिका के पास 7,100 परमाणु बम , वहीँ चीन के पास 260, पाकिस्तान के पास 120 और भारत के पास 110 परमाणु बम हैं |  भारत और पाकिस्तान के रिश्ते काफी तनावपूर्ण हैं और दोनों देशों में युद्ध की स्थिति बनी हुयी है |  पाकिस्तान के पास भले ही भारत से 10 परमाणु बम ज्यादा  हैं, लेकिन जहाँ तक दूरी की बात है पाकिस्तान 1,300 किलोमीटर दूरी तक ही ये बम गिरा सकता है | जबकि भारत की मारक क्षमता इससे बहुत ज्यादा है | भारत 5,000 किलोमीटर दूरी तक परमाणु बम बरसा सकता है |  यानि भारत के परमाणु की जद में पूरा पाकिस्तान आ जाता है |  भारत से पाकिस्तान की तुलना करना ही भारत की ताकत का अपमान है |  हर कोई ये जानता है की भारत की ताकत के सामने पाकिस्तान कहीं नहीं टिकता |  परन्तु ताकतवर देश के मामले में चीन की भारत से कांटे की टक्कर है |  चीन के पास 23 लाख सैनिकों की फ़ौज है तो भारत के 6 ऐसे अचूक हथियार हैं जिसके कारण ड्रैगन भारत से भिड़ने से पहले 100 बार सोचेगा |





ये हैं भारत के वो 6 अचूक हथियार जिससे पाकिस्तान ही नहीं बल्कि चीन भी काँपता है |



                                                                             source


1. तेजस :  सिंगल और डबल सीटर की लड़ाकू विमानों की पाचवीं पीढ़ी के विमानों में भारत की ओर से विकसित और भारत में ही निर्मित तेजस पूरी तरह से दुनिया की सर्वश्रेष्ठ लड़ाकू विमानों में शामिल हो चूका है |  ये विमान भारत की हर जरूरत को पूरा करेगा, जो भारत की वायुसेना और जलसेना दोनों के उपयोग के लिये है |  यह हल्का विमान है और बेहत कम समय में ही दुश्मन पर हमला करने में सक्षम है | तेजस कम उंचाई में उड़ान भरकर महज 15 मिनट में पाकिस्तान के किसी  भी शहर को तहस-नहस कर सकता है |  तेजस की सबसे बड़ी खूबी उसके किसी भी मौसम में किसी भी समय में उड़ान भरकर  हमला करने  में सक्षमता है | इससे भारत युद्ध की स्थिति में पडोसी देशों पर युद्ध के पहले चरण में ही बढ़त बना लेगा |  इसे किसी भी मिसाइल से नहीं गिराया जा सकता |


                                                                            source



2.  अग्नि 5 :   अग्नि 5 भारत की सबसे दूर तक मार करने वाली मिसाइल है |  यह परमाणु बम को ले जाने में सक्षम होने के साथ-साथ एक साथ कई लक्ष्यों को भेदने में भी सक्षम है |  अप्रैल 2012 को अग्नि 5 का परिक्षण किया गया, जिसने पूरी दुनियां को हिला कर रख दिया |  इसकी जद में पूरा चीन आ जाता है | इसकी मारक क्षमता 5,000 किलोमीटर है जिसे बढाकर 7 हज़ार किलोमीटर तक किया जा सकता है |



                                                                            source



3. ब्रह्मोस :    ब्रह्मोस भारत और रूस का संयुक्त उपक्रम है | इसका नाम भारत के ब्रह्मपुत्र और रूस के मोस्कोवा नदी के ऊपर रखा गया है |  यह मिसाइल महज 290 किलोमीटर तक ही मार करने में सक्षम है लेकिन सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइलों की श्रेणी में ये दुनिया की उन गिनी-चुनी मिसाइलों में से एक है, जिसे जल, थल और वायु कहीं से भी दागा जा सकता है | इस मिसाइल को पूरी दुनिया की सबसे तेज़ मिसाइल का भी तमगा प्राप्त है, जो रडार के पकड़ में नहीं आती और पलक-झपकते ही दुश्मन के ठिकाने को नेस्तो-नाबूत कर सकती है |  यह मिसाइल केवल 10 मीटर की उंचाई पर भी उड़ने की क्षमता रखती है |



                                                                          source


4. एएन 32 :   ये विमान वायुसेना के सबसे भरोसेमंद विमानों में से एक है और इन्हें 1984 से 1990 के बीच वायुसेना में शामिल किया गया था |  इन विमानों की अब तक केवल दो दुर्घटनाएं हुई हैं | वैसे ये विमान रूस के बने हुए हैं जिसमे दो इंजन होते हैं | यह विमान हर तरह के मौसम में उड़ान भर सकता है |  इसका इस्तेमाल हर तरह के मैदानी, पहाड़ी और समुद्री इलाकों में किया जाता रहा है |  चाहे वो सैनिकों को पहुंचाने की बात हो या सामान को ढोने की |



                                                                               source



5.  अपाचे हेलीकाप्टर :   इसकी पहली सबसे बड़ी खासियत यह है की ये किसी भी मौसम में रात को भी लड़ाई के काम में लाये जा सकते हैं |  यह 1 मिनट से भी कम समय में एक साथ  128 से भी ज्यादा लक्ष्यों पर नज़र रखता है | अपाचे हेलीकाप्टर में टर्बोसॉफ्ट इंजन लगे हैं | इसका वज़न 5,165 किलो है, जिसमें दो सीटें हैं | अपाचे हेलीकाप्टर में ए.जी.एम. 114 हेलीफायर लगे हैं और साथ ही इसमें मौजूद हैं 70 हाईड्रा राकेट पॉड्स |


                                                                   source


6. एस 400 एंटी मिसाइल डिफेन्स सिस्टम :    यह डिफेन्स सिस्टम एक तरह से मिसाइल सील्ड का काम करता है | यह पाकिस्तान और चीन की न्यूक्लियर बैलिस्टिक मिसाइलों से भारत को सील्ड देगा |  भारत ने रूस से ऐसे 5 सिस्टम खरीदें हैं, जिसकी कीमत 33 हज़ार करोड़ रूपये है |  इस सिस्टम से तीन तरह के मिसाइलों को दागा जा सकता है |  एस 400 एंटी मिसाइल डिफेन्स सिस्टम से मिसाइलों , ड्रोन और यहाँ तक की फाइटर प्लेंस को भी निशाना बनाया जा सकता है |  इसके पास अमेरिका की सबसे एडवांस्ड फाइटर प्लेन एफ 3500 को भी मार गिराने की क्षमता है | 

चीन के पास दुनिया की सबसे बड़ी सेना है फिर भी भारत के इन हथियारों को देख ड्रैगन भारत से काँपता है | भारत एक ऐसी ताकत बन चूका है जिससे टकराने की हिम्मत हर कोई नहीं कर सकता है |  मुझे गर्व है की मैं एक बेहद ताकतवर देश भारत का नागरिक हूँ |  दोस्तों इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि पडोसी  मुल्क के लोगों को भी भारत की ताकत का पता चल जाये |







ये भी देखें