पत्रकार वार्ता के दौरान महिला पत्रकार ने एक बेहूदा सवाल मोदी जी से पूछ लिया कि, 'क्या आप सोचते हैं कि भविष्य में भारत सिर्फ हिन्दुओं के लिए हो , बिना मुसलमानों के ? कांग्रेस और पुरे देश कि तथाकथित सेक्युलर पार्टियों ने मोदी की छवि कुछ ऐसी गढ़नी चाही की मोदी मुसलमानों का सबसे बड़ा दुश्मन है , क्यूंकि मोदी हिंद्त्व को मानने वाला है | अगर मोदी के हाथ में सत्ता आ गयी तो ये पुरे देश के मुसलमानों को कटवा देगा या पाकिस्तान भेज देगा, या पुरे देश में दंगे करवा देगा वगैरा-वगैरा | पर वास्तविकता इससे बहुत अलग है | जो उनकें महिला पत्रकार को दिए जवाब में भी दिखता है | मोदी जी ने बहुत शालीनता से महिला पत्रकार और वहां बैठे सभी पत्रकारों की ओर मुखातिब होते हुए बताया, भारत के उस इतिहास के बारे में जिससे पता चलता है कि वास्तविक हिंदुत्व है क्या और हिन्दू लोगों का इतिहास कितना सहनशील रहा है !
उनहोंने बताया कि दुनिया में अकेला हिन्दू ही है जो कहता है कि भगवान एक है | मुस्लिम, सिक्ख, इसाई, पारसी सबके भगवान एक ही हैं , कोई अलग नहीं हैं | हिन्दू कहते हैं जैसा भक्त वैसा ही भगवान जैसे अगर भक्त पहलवान है तो भगवान हनुमान हैं | पीएम मोदी ने बताया कि इजरायल देश का एक ऑफिसियल किताब है उसके अनुसार साफ़-साफ़ बताया गया है कि कोई ये ना समझे कि केवल जर्मनी में हम पर अत्याचार हुए थे | 2500 सालों में हम दुनिया के जिस-जिस क्षेत्र में भी हम गए उसी क्षेत्र के सम्बंधित जाती, सम्प्रदाय, धर्म के लोगों ने हम पर ज़ुल्म ढाए कम या अधिक मात्रा में | लेकिन अगर कोई दुनिया में अपवाद था तो अकेला हिंदुस्तान था जहाँ 2500 सालों के दौरान हमें किसी तरह का कोई कष्ट नहीं हुआ | पीएम मोदी ने हिंदुत्व और भारत की परम्परा और सहनशीलता का एक और उदाहरण दिया :
उनहोंने बताया जब पारसी भारत आये | तो वे गुजरात के जिस भाग में आये वहां के राजा से प्रस्ताव किया कि हम यहाँ आ तो गए हैं पर हमारे यहाँ कि एक मान्यता है कि हम जो अग्नि साथ में लाये हैं वो अग्नि जहाँ रखेंगे वहां से 50 किलोमीटर दूर तक कोई गैर-ईरानी नहीं रह सकता | ये बहुत बड़ा उदाहरण है भारत की सहनशीलता का कि राजा और प्रजा पूरी तरह से हिंदुत्व को मानने के बावजूद एक अलग मत , धर्म के लोग के लिए ऐसी व्यवस्था करने को तैयार होती है | राजा पारसियों के लिए उनकी मान्यता अनुसार उन्हें व्यवस्था करके देते हैं जिससे वो अपने धर्म को स्वतंत्र होकर मान सके और पालन कर सकें | इस तरह के उदाहरण से पीएम मोदी ने समझाया कि आज आतंकवाद जो हो रहा है और उसमे जो लोग भावनात्मकता के आधार पर लाये जाते हैं उसका एक मात्र कारण है कि उसका धर्म ख़राब है और मेरा धर्म श्रेष्ठ है | यही भेदभाव आतंकवाद के स्तर तक चली जाती है | मोदी जी ने समझाया कि हिन्दू ही एकमात्र ऐसा धर्म है जो सभी को एकसाथ रखने में सक्षम हैं | सामने वाला किसी भी किताब या पंथ अथवा धर्म को मानता हो वो उसे ही माने इससे हिन्दुओं को कोई समस्या नहीं होती | यही हिंदुत्व का सार है | इसको समझने की जरूरत है | इसे श्रेष्ठ मानने की बजाय इस तरह के फालतू सवाल पैदा करके बखेड़ा खड़ा करना और हिन्दुत्व को बदनाम करना गलत है |
ये भी देखें :
चाहे आप मोदी विरोधी हों या मोदी समर्थक, ये वीडियो आपके दिमाग की बत्ती फ्यूज कर देगा
लालू यादव ने 2019 में पीएम मोदी का गेम फिनिश करने का पूरा प्लान पेश किया, अब आप वो बयान सुनकर तय करें क्या ये संभव है ?
जरुर पढ़ें : सुबह उठकर कभी न करें ये 5 गलतियाँ,नहीं तो....
