}); EMBAR INDIA: अब कीपैड-फ़ोन में चलेगा जिओ सिम , पढ़ें खबर |

Wednesday, February 8, 2017

अब कीपैड-फ़ोन में चलेगा जिओ सिम , पढ़ें खबर |

                                                                        source








देश में जब से जिओ को रिलायंस कंपनी ( मुकेश अम्बानी के अगुवाई वाली ) ने 4G नेटवर्क लांच किया है
और इन्टरनेट और अनलिमिटेड आउटगोइंग फ्री कॉल का ऑफर ले कर आई है| तभी से देश में 4G फ़ोन की मांग अचानक से बढ़ गयी | हर ब्रांड ने सस्ते से सस्ता और बढ़िया से बढ़िया फ़ोन इस सेगमेंट में लांच किया और एक होड़ सी मच गयी अपने को इस मार्किट में पैसा बनाने की | लेकिन अभी तक किसी कंपनी ने इस तरह का कोई प्रयोग नहीं किया जिस तरह का लावा कंपनी ने कर दिखाया है |




                                                                  source




 लावा कंपनी ने 4G CONNECT M1 के नाम से कीपैड सेगमेंट में पहला ऐसा फोन लांच किया है जो पूरी तरह से वोल्टी ( VoLTE ) को सपोर्ट करता है | ये मात्र 3333 की कीमत पर मिलेगा |  इस फ़ोन की डिस्प्ले साइज़ 2.4 इंच है | इस फ़ोन में आप किसी भी बड़े 4G फ़ोन की तरह 4G इन्टरनेट पर लाइव वीडियो , HD वीडियो , युट्यूब  , फेसबुक, और व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर सकते है |