}); EMBAR INDIA: कहाँ से और कैसे आया भीम में दस हज़ार हाथियों का बल ! विडियो में देखे

Sunday, April 16, 2017

कहाँ से और कैसे आया भीम में दस हज़ार हाथियों का बल ! विडियो में देखे

                                                                      source






महाभारत की कहानी तो हम बचपन से सुनते आरहे है और उसमे पांच पांडवो का जिक्र तो हमेशा होता है | जहाँ
 बल की बात आती है वहां सर्वप्रथम भीम का जिक्र होता  है | कहा जाता है कि भीम में दस हज़ार हाथियों का बल था |  एक बार तो उन्होंने अकेले ही नर्मदा नदी का प्रवाह रोक दिया था  पर भीम में इतना बल कहाँ से आया क्या हुआ था भीम के साथ ? कुछ अनहोनी या कोई हादसा आखिर  क्या हुआ था भीम के साथ ?
कौरवो का जन्म हस्तिनापुर में और पांड्वो का जंगल में हुआ था | पांड्वो के जन्म के कुछ समय पश्चात् ही पांडू
की मृत्यु हो गयी | तब जंगल के ऋषियों मुनियों ने निश्चय किया कि कुंती अपने पंचों पुत्रो के साथ हस्तिनापुर जाये | ऋषियों ने पांडू के मृत्यु की खबर भीष्म और धृतराष्ट्र को दी |  तब भीष्म पांड्वो को अपने साथ हस्तिनापुर ले आये | पांड्वो का आना दुर्योधन को अच्छा नही लगा क्योकि भीम सब भाइयो में ज्यादा शक्तिशाली थे और खेल खेल में वो सब कौरवों को बहुत मरते थे |
दुर्योधन ने भीम से बदला लेने के लिए उनके खाने में ज़हर मिला दिया जिसे खाते ही भीम मूर्छित हो कर धरा पर गिर पड़े तब सब मिलकर भीम को बाँध कर नदी में फेक दिया | नदी के ताल में नागलोक था सब नागो ने एक मानव को अपने बीच देखा तो वो भीम को डसने लग गये | उनके डसने से भीम के शारीर का सारा ज़हर नष्ट हो गया और भीम होश में आ गयेऔर होश में आते ही वो सभी नागो को मरने लग गये इससे नाग घबराकर वह से चले गये |
सारे नाग वासुकी के पास गये तब वहां आर्यागुलन भी मौजूद थे उन्होंने भीम को पहचान लिया | तब आर्यगुलान ने भीम से वहां आने का कर्ण पूछा तो भीम ने उन्हें साड़ी कहानी सुना दी | तब आर्यागुलन ने नागराज वासुकी से आग्रह किया की वो भीम को उन दस कुण्डो का जल पिने की आज्ञा दी जाये जिसे पिने से हज़ार हाथियों की शक्ति मिलती है |







click here for story video