}); EMBAR INDIA: हुआ एक चौकाने वाला फैसला : लड़के भी पहनेंगे स्कर्ट ! जाने पूरा मामला |

Monday, May 15, 2017

हुआ एक चौकाने वाला फैसला : लड़के भी पहनेंगे स्कर्ट ! जाने पूरा मामला |

                                                                        source




लैंगिक समानता और लैंगिक भेदभाव आज के समय में दुनिया में एक ज़बरदस्त बहस का विषय बना हुआ है |

हर जगह महिलाओं के पक्ष में एक माहौल तैयार करने और लिंग के आधार पर होने वाले हर तरह के भेदभाव को ख़त्म करने के लिए प्रयास किया जा रहा है | कई प्रयास के कारण समाज में बदलाव भी दिखते हैं | किन्तु इस तरह प्रयास में कई बार कुछ ऐसे मामले भी देखने को या प्रस्ताव आता है जो चर्चा का विषय बन जाता है , और हास्यास्पद लगता है |



                                                                         source


कुछ इसी तरह का मामला सामने आया है ब्रिटेन के साउथ लन्दन में स्थित हाईगेट स्कूल से | जहाँ स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन लड़कों को भी स्कर्ट पहनने की अनुमति देने पर विचार कर रहा है | हाईगेट स्कूल में प्रिंसिपल एडम पेट्टीट ने बताया , 'मौजूदा पीढ़ी यह सवाल कर रही है की क्या हम सचमुच चीजों को बाइनरी ( दो के जोड़े में ) देख रहे हैं |'  उन्होंने कहा , 'अगर कुछ लड़के स्कर्ट पहनकर ही खुश होते हैं तो इसमें ख़ुशी की ही बात होगी | इस फैसले को लागू करने से पहले सभी पक्षों मसलन अभिभावकों से भी रजामंदी ली जाएगी | हालाँकि इस फैसले का अभी से ही कई छात्र विरोध भी करना शुरू कर चुके हैं |