}); EMBAR INDIA: बहुत मेहनत के बाद भी हो रहे हैं नाकामयाब, तो जरुर आजमायें ये 5 उपाय , सारी बाधा होगी दूर |

Sunday, May 28, 2017

बहुत मेहनत के बाद भी हो रहे हैं नाकामयाब, तो जरुर आजमायें ये 5 उपाय , सारी बाधा होगी दूर |

                                                                            source




वैसे तो जीवन में उतार-चढ़ाव लगा ही रहता है | लेकिन कई बार ऐसा समय भी आ जाता है जब काफी कड़ी
मेहनत और मशक्कत के बाद भी सफलता हाथ नहीं लगती | अगर आप चाहते हैं आपको आपके द्वारा किये जा रहे हर काम में सफलता मिले और आप परेशानियों से दूर रहे तो आपको छोटे छोटे कुछ उपाय को करना होगा | ये उपाय आपकी साड़ी परेशानी को ख़त्म कर सकते है |


1. अगर आप किसी शुभ कार्य के लिए बाहर निकल रहें हैं तो थोडा गुड़ खाकर और पानी पीकर निकालिए | ऐसी
मान्यता है की ऐसा करने से आपके काम में आने वाली बाधाएं दूर हो जाएँगी और आपको अपने काम में सफलता मिलेगी |

2. काम पर निकलने से पहले दो मिनट का समय निकालकर घर  में रखे मन्दिर में भगवन के सामने हाथ जोड़कर  प्रार्थना करनी चाहिए | भगवन से अपने कार्य में सफल होने की दुआ करनी चाहिए | ऐसा करने से मन जाता है की काम सफलतापूर्वक पूरा हो जाता है |



3. अच्छे काम को करने के लिए निकलने से पहले चिड़ियों-पक्षियों के लिए दाना-पानी रखकर निकलना चाहिए | अगर ऐसा संभव ना हो तो रस्ते में किसी कुत्ते या गाय को रोटी जरुर खिलानी चाहिए | इससे आपको काम में कामयाबी जरुर मिलती है |



4.  कहा जाता है की किसी शुभ कार्य को करने के लिए बाहर निकलने से पहले दही और शक्कर खाकर निकलना चाहिए | ये परंपरा सदियों से सफलता के लिए जरुरी मानी गयी है |

5.  हिन्दू धर्म में पानी से भरे मटके को देखना शुभ माना जाता है | इसकी को बरक़रार रखने के लिए पानी से भरे मटके को घर के बाहर दरवाज़े पर रखना चाहिए | और जब भी किसी भी शुभ कार्य को करने के लिए घर से निकल रहे हो तब उस पानी से भरे को मटके को देखते हुए निकलना चाहिए | ऐसा करने से किये जाने वाले कार्य में किसी तरह की रुकावटें नहीं आती हैं |


अपनाए  ये तीन उन्नति वर्धक उपाय और दूर रहे पैसो की किल्लत से |