}); EMBAR INDIA: कल 3 जून को गंगाजल से करें ये उपाय , हो जायेंगे मालामाल और दुखों से मुक्त | पढ़ें और आजमायें |

Friday, June 2, 2017

कल 3 जून को गंगाजल से करें ये उपाय , हो जायेंगे मालामाल और दुखों से मुक्त | पढ़ें और आजमायें |

                                                                           source






गंगाजल जिसे की पवित्र और अमृत माना जाता है और कहते हैं की गंगाजल में स्नान करने से हमारे द्वारा किये
गए सभी पापों से मुक्ति मिलती है | क्या आपको पता है की ऐसी मान्यता क्यूँ है गंगाजल के बारे में ? अगर नहीं पता तो ये जानकारी जरुर पढ़ें |  3 जून को गंगा दशहरा है और ऐसा माना जाता है की युगों पहले भागीरथ जी ने आज के दिन ही माँ गंगा को धरती पर लेकर आये थे |  भागीरथ जी हिमालय के जिस मार्ग से  गंगा की धारा को धरती पर लेकर आये थे , वो मार्ग आज भी हरा-भरा है , इसीलिए गंगाजल को पवित्र का दर्ज़ा दिया गया है और अमृत कहते हैं |


गंगाजल को प्रयोग हम पूजापाठ और घर के शुद्धिकरण के लिए भी करते हैं | अगर आप घर में कोई पूजापाठ करवाते हैं या घर में गंगाजल का छिडकाव करते हैं तो इस दोनों का फल एक समान माना जाता है |  घर में किया गया पूजापाठ का उद्देश्य घर की शुद्धि होती है और गंगाजल के छिडकाव से भी घर की शुद्धि होती है |  आपको हफ्ते में दो या तीन बार गंगाजल का छिडकाव जरुर करना चाहिए | और कल 3 जून को तो गंगा दशहरा है तो इस दिन गंगाजल के द्वारा घर की शुद्धि जरुर करें |



आज कुछ विशेष तरीके हम आपको बताने वाले हैं कि किस तरह से आप गंगाजल के कुछ उपाय करके घर में सुख शांति और बढ़ोतरी ला सकते हैं |  गंगाजल को हमेशा रौशनी वाले स्थान पर ही रखें जहाँ गंगाजल पर रौशनी पड़ती हो | अगर आप अपने व्यापार में वृद्धि चाहते हैं तो गंगाजल का स्थान समय-समय पर परिवर्तन करें, या इसे रसोई-घर अथवा पूजा-घर में रखें |







जरुर जानें  ये तीन उन्नति वर्धक उपाय और दूर रहे पैसो की किल्लत से |


इससे गंगाजल का सकारात्मक परिणाम हमें बहुत कुछ देता है | घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है और सुख शांति में लगातार वृद्धि होती है | इससे धन में भी वृद्धि होती है | तो इस तरह आपने जाना की गंगाजल के छिडकाव से घर की शुद्धि करके, गंगाजल को रौशनी वाले स्थान पर रखकर और पूजा वाले स्थान पर रखकर इसका अच्छा परिणाम पा सकते हैं |  रिपोर्ट से जुड़ा वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें 




एक बार जरुर पढ़ें, होश उड़ा देगा 'बाबा अमरनाथ' का यह सच।