source
सुबह जल्दी तो हर कोई उठाना चाहता है पर ज्यादातर लोग उठ नहीं पाते हैं | हम रात को तो सोचते हैं की सुबह जल्दी उठकर एक्सरसाइज या पढाई करेंगे आदि | पर सुबह अलार्म बजते ही हम उसे बंद कर देते हैं | सुबह जल्दी उठने की आदत आपको स्वस्थ, समृद्ध और बुद्धिमान बनाती है | इसके अलावा भी सुबह उठने के कई और फायदे होते हैं | आज हम यहाँ आपको बतायेंगें की कैसे आप हर रोज सुबह समय पर उठ सकते हैं |
1. जागने का उद्देश्य तय करें : सबसे पहले आप ये तय करले की आप सुबह क्यूँ जल्दी उठना चाहते हैं | अपनें जीवन में कोई भी स्टिक परिवर्तन करने से पहले यह स्पष्ट करना बहुत जरुरी होता है कि आप यह परिवर्तन क्यूँ चाहते हैं , यह आपके लिए क्यूँ महत्वपूर्ण है | तभी आप परिवर्तन भी कर पाएंगे |
2. समय पर सो जाएँ : आज कल टीवी, मोबाइल, और इन्टरनेट का यूज बहुत ज्यादा बढ़ गया है | जिस कारण आप देर से सोते हैं और सुबह भी देर से उठते हैं | अगर आप सुबह जल्दी उठना चाहते हैं तो सर्वप्रथम रात को समय पर सो जाएँ और खासतौर से रात को देर तक मोबाइल का यूज न करें और ना देर तक रात में टीवी या कंप्यूटर देखें |
3. अलार्म घडी को थोडा दूर रखें : रात को सोने के समय जब आप घडी या मोबाइल में अलार्म लगाकर सोते हैं तो उसे अपनें से थोडा दूर रखकर सोयें | क्यूंकि पास रखकर सोने से अक्सर आप उसे तुरंत लेटे हुए ही बंद करके दुबारा so जाते हैं | अगर आप उसे दूर रखेंगे तो आपको अलार्म को बंद करने के लिए उठना पड़ेगा | इससे आप आसानी से उठ जायेंगे |
4. बिस्तर पर जाने से पहले खाना ना खाएं : जी हाँ, रात को सोने के कम से कम दो घंटे पहले खाना खा लेना चाहिए | खाना खाने के तुरंत बाद सोने से आप ठीक से सो नहीं पाते हैं क्यूंकि आपके शरीर में ठीक से पाचन नहीं हो पाता है | जिस कारण आपको अच्छे से नींद नहीं आ पाती है जो सुबह देर से उठने का कारण भी बन जाती है |
5. अलार्म टोन पसंदीदा रखें : यह बहुत अच्छा उपाय है | अगर आप सुबह जल्दी उठना चाहते हैं तो अपने अलार्म टोन में कोई मन पसंद का गाना या धुन लगा ले ताकि अलार्म की आवाज़ आपको तकलीफदेह ना लगे और आप आसानी से उठ जाएँ |
6. पानी के छींटे का उपाय : सुबह जल्दी उठते ही तुरंत अपने मुंह को ठन्डे पानी से धो ले | इससे आपकी नींद टूट जाएगी और आप आसानी से उठ पाएंगे |
7. रात को हल्का खाना खाएं : रात को हमेशा हल्का खाना खाना चाहिए , क्यूंकि अधिक खाना खाने से शरीर तब तक ठीक से सो नहीं पाता जब तक खाना पच ना जाये | सुबह-सुबह गरमा-गरम एक कप चाय या कॉफ़ी नींद खोलने के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है |
अगर आप भी बिना मलाई वाला दूध पीते हैं तो ये जानकारी जरुर पढ़ लें, नहीं तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम |
