एक ट्वीट में के.आर.के ने लिखा कि, 'नौटंकी वीरेन्द्र सहवाग बधाई हो तुम्हें बीसीसीआई के साथ वेस्ट इंडीज जाने का मौका मिल गया, क्यूंकि अनिल कुंबले ने अपने कोच पद से इस्तीफा दे दिया है |' वहीँ के.आर.के का दूसरा ट्वीट कोहली के ऊपर निशाना था, जिसमे लिखा गया था कि, 'कुंबले को भारतीय क्रिकेट टीम का जानबूझ कर हारना राश नही आया और उन्होंने अपने कोच पद से इस्तीफा दे दिया |' बता दे की विवाद की ख़बरें पहले भी आई थी , जिस पर बीसीसीआई की क्रिकेट एडवाइजरी कमिटी जिसमें सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वी.वी.एस.लक्ष्मण शामिल हैं, ने कहा था कि, जल्द ही कोच का चुनाव कर लिया जायेगा |
लेकिन वेस्ट इंडीज दौरे तक कुंबले ही कोच बने रहेंगे | आपको बताते चले की कोच के पद के लिए अब तक पांच लोगों ने अप्लाई किया हुआ है, जिनमें टॉम मूडी, रिचर्ड पैबस, लाल चंद राजपूत, डोडा गणेश, और वीरेन्द्र सहवाग शामिल हैं | अब आप समझ ही गए होंगे कि के.आर.के ने वीरेन्द्र सहवाग को टारगेट क्यूँ किया , क्यूंकि जैसे ही ख़बरें आ रही थी कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और कोच कुंबले के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है | उस टाइम वीरेन्द्र सहवाग ने ही क्रिकेट टीम का कोच बनने की इच्छा जाहिर की थी |

