इसे महज़ इत्तेफाक कहा जाये या मोदी सरकार की काम करने की स्पीड की सफलता | भारत के पास हर वो
उपलब्धि मिलती जा रही है, जो अभी तक केवल अमेरिका, चीन , यूरोप, जापान या ऐसे ही किसी देश को मिला करते थे | इसी क्रम में एक और उपलब्धि भारत के नाम होने वाली है अगले हफ्ते से ही | ये उपलब्धि है पानी के अन्दर मेट्रो यातायात चलने की |
जी हाँ जल्द ही अब भारत के शहर कोलकाता में नदी के अन्दर सुरंग में मेट्रो चलेगी | अब कोलकाता में आपके मेट्रो का सफ़र यादगार बन जायेगा | भारत के ये पहला प्रोजेक्ट है जो कोलकाता में पूरा होने जा रहा है | लन्दन , न्यूयोर्क और सिंगापुर की तरह ही अब कोलकाता में भी नदी के नीचे सुरंग में मेट्रो दौड़ेगी | आपको बता दे की भारत की पहली अंडरवाटर मेट्रो टनल कोलकाता में हुबली नदी के नीचे बन रही है |
हावड़ा से कोलकाता मेट्रो संपर्क स्थापित करने के लिए हुबली नदी के नीचे सुरंग बनाने का काम अगले हफ्ते पूरा हो जायेगा | इस काम के पूरा होते ही कोलकाता शहर का नाम दुनियां के उन चुनिन्दा शहरों में शामिल हो जायेगा जहाँ पानी के अंदर मेट्रो चलती है | हुबली नदी के नीचे बनाई गयी इस दोहरी सुरंग की लम्बाई 520 मीटर है | और यह नदी के सतह से 13 मीटर नीचे है | टनल में सुरक्षा के भी सारे इंतज़ाम किये जायेंगें | खबर से जुड़ा वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
क्या आप जानते हैं कि हर स्त्री के होते हैं 'चार पति' और आपका नंबर होता है चौथा !
